{"_id":"6aa376e02c9b0f3e64029543","slug":"ambedkarnagar-constable-s-body-found-hanging-in-a-room-near-the-government-engineering-college-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पास कमरे में फंदे से लटका मिला सिपाही का शव, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पास कमरे में फंदे से लटका मिला सिपाही का शव, मचा हड़कंप
Fri, 11 Sep 2026 09:04 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 11 Sep 2026 09:04 AM IST
सार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। संदीप कुमार मूल रूप से मऊ जिले का रहने वाला था और पुलिस लाइन में मेस मुंशी के पद पर तैनात था।
विज्ञापन
मामले की जानकारी एकत्र हुए लोग।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अंबेडकरनगर में शुक्रवार की सुबह राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस लाइन में तैनात सिपाही संदीप कुमार का शव उसके कमरे में खिड़की की ग्रिल से फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
संदीप कुमार मूल रूप से मऊ जिले का रहने वाला था और पुलिस लाइन में मेस मुंशी के पद पर तैनात था। बताया जा रहा है कि वह दो दिन की छुट्टी लेकर घर गया था और गुरुवार को ही वापस लौटा था। इसके अगले ही दिन उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला।
एएसपी तेजवीर सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पारिवारिक कलह को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह जानने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। परिजन जिला अस्पताल पहुंचने के लिए रवाना हो गए हैं। घटना के बाद पुलिस महकमे में भी शोक का माहौल है।