{"_id":"69ea006c09967668a107f628","slug":"ambedkarnagar-91-01-percent-of-students-passed-high-school-and-82-25-percent-passed-intermediate-with-four-g-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkarnagar: हाईस्कूल में 91.01 प्रतिशत तो इंटर में 82.25 प्रतिशत बच्चे हुए उत्तीर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkarnagar: हाईस्कूल में 91.01 प्रतिशत तो इंटर में 82.25 प्रतिशत बच्चे हुए उत्तीर्ण
Thu, 23 Apr 2026 04:50 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 23 Apr 2026 04:50 PM IST
सार
हाईस्कूल में चित्त बहाल इंटर कॉलेज पूरनपुर राजेसुल्तानपुर की छात्रा श्रेया ने कुल 583 अंक प्राप्त कर प्रदेश में चौथां स्थान पाया है। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मुस्तफाबाद के प्रेम प्रजापति 582 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में कुल 36,905 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 35,238 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। कुल 32,071 छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। इस तरह हाईस्कूल का कुल परीक्षा परिणाम 91.01 प्रतिशत दर्ज किया गया। इंटरमीडिएट परीक्षा में 35,099 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 34,539 छात्रों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
कुल 28,410 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार इंटर का कुल परिणाम 82.25 प्रतिशत रहा। जिले की रैंकिंग पर नजर डालें तो इंटरमीडिएट में अंबेडकरनगर को 38वां स्थान मिला है। वहीं हाईस्कूल में जिला 33वें स्थान पर रहा है।
विज्ञापन
हाईस्कूल में चित्त बहाल इंटर कॉलेज पूरनपुर राजेसुल्तानपुर की छात्रा श्रेया ने कुल 583 अंक प्राप्त कर प्रदेश में चौथां स्थान पाया है। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मुस्तफाबाद के प्रेम प्रजापति 582 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे। चित्त बहाल की स्तुति पांडेय, जय बजरंग इंटर कॉलेज रामनगर की खुशी व डॉ. अशोक कुमार स्मारक इंटर कॉलेज के रिछल वर्मा 579 अंकों के साथ आठवें पायदान पर रहे। इंटरमीडिएट में जिले का कोई भी परीक्षार्थी प्रदेश की टॉपर सूची में स्थान बनाने में कामयाब नहीं हो सका।
विज्ञापन