फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ambedkar Nagar links to terror funding

Ambedkar Nagar News: आतंकी फंडिंग के अंबेडकरनगर से जुड़े तार

Fri, 30 Aug 2024 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar Nagar links to terror funding
अंबेडकरनगर।
विज्ञापन

देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की आशंका में बुधवार को दरवेशपुर निवासी लालचंद की गिरफ्तारी के बाद अंबेडकरनगर के कुछ लोगों के तार आतंकी फंडिंग से भी जुड़े मिले हैं। इसे क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से अंजाम दिया गया है। मनी लांड्रिंग में भी क्रिप्टो करेंसी के उपयोग की जानकारी मिली है। इसके बाद एनआइ के साथ ही दूसरी सुरक्षा एजेंसियों ने भी जांच शुरू कर दी है। जल्द ही जिले में बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
अब तक की जांच में कुछ संदिग्ध लोगों के बैंक खातों में पाकिस्तान से लेन-देन हुई है। एक खाते में तो करीब डेढ़ करोड़ रुपये आए हैं। आतंकी फंडिंग के इस खेल को क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से अंजाम दिया गया है। इस चेन को तोड़ने में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) लगी है। इसी क्रम में ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

तो अर्बन नक्सल फंडिंग भी :
विभागीय सूत्रों के अनुसार आतंकी फंडिंग के साथ ही अर्बन फंडिंग भी की जा रही है। इसमें अवध क्षेत्र के केंद्र के रूप में अंबेडकरनगर तेजी से उभरा है। हाल में हुई संदिग्ध गतिविधियों में भी यहां के लोगों की संलिप्तता उजागर हुई है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही पुलिस भी सतर्क हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अयोध्या के आसपास बढ़ी गतिविधि
विभागीय सूत्रों के अनुसार पुख्ता कानून व्यवस्था के बीच लगातार असफल हो रहे आतंकी अब अर्बन नक्सल को आगे कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अयोध्या के आसपास गतिविधियां बढ़ाई हैं। अंबेडकरनगर भी इससे सटा है। ऐसे में यहां भी निगरानी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed