फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ambedkar Nagar is topper in Kho-kho and kabaddi

खोखो व कबड्डी में अंबेडकरनगर अव्वल

Sat, 13 Feb 2016 12:01 AM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Feb 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar Nagar is topper in Kho-kho and kabaddi

एकलव्य स्टेडियम में बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को तीन दिनी मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम विवेक ने किया था। पहले दिन अमेठी व अंबेडकरनगर के प्रतिभागियों ने बाजी मारी थी। शुक्रवार को दूसरे दिन भी विभिन्न जनपदों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया।

विज्ञापन


400 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में अमेठी की रिंकी पाल ने बाजी मारी, जबकि सुल्तानपुर की अर्पिता को दूसरे स्थान मिला। 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में सुलतानपुर की प्रीति प्रथम स्थान पर रहीं, जबकि दूसरे इसी जनपद की अर्पिता दूसरेे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


बालक वर्ग में अंबेडकरनगर के सोमनाथ ने जीत हासिल की, जबकि बाराबंकी के अंकित अवस्थी को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। 50 मीटर बालिका वर्ग में बाराबंकी की बबिता ने प्रथम स्थान, तो इसी जनपद की शांति को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। बालक वर्ग में बाराबंकी के नरेंद्र सिंह ने सुल्तानपुर के अंकेश को पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लंबी कूद बालिका वर्ग में बाराबंकी की शांति यादव ने प्रथम स्थान, जबकि अमेठी की आरती ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक बालक वर्ग में बाराबंकी के अंकित ने बाजी मारी, जबकि अंबेडकरनगर के राजकुमार को दूसरा स्थान मिला।


कबड्डी में अंबेडकरनगर की टीम ने बाराबंकी को हराया, जबकि खोखो में भी अंबेडकरनगर ने अमेठी पटखनी दी। इस दौरान संजय राय, राकेश कुमार, सियाराम, रामतीरथ, कमल प्रकाश, रामचंद्र मौर्य, रामसुरेश, अरुण यादव, मोहम्मद हसन, सुधीर चतुर्वेदी, चंद्रभूषण पाण्डेय, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed