फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ambedkar nagar crime

संदिग्ध दशा में घर में फंदे पर लटकता मिला महिला का शव

Tue, 28 Jul 2020 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
ambedkar nagar crime
जलालपुर। जैतपुर थाना क्षेत्र के रंडौली गांव में सोमवार देरशाम विवाहिता का शव घर में फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही गांव पहुंची पुलिस ने शव का कब्जे में ले लिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत देवर, ननद व सास के विरुद्घ दहेज के लिए हत्या करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरु कर दी है।
विज्ञापन

जैतपुर थाना क्षेत्र के रंडौली गांव में सोमवार देरशाम उस समय चीख पुकार मच गई जब संजय यादव की 30 वर्षीय पत्नी बेबी का शव घर के एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। परिजनों की चीख पुकार सुनकर आस पास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच किसी ने इसकी सूचना जैतपुर पुलिस को दे दी। जैतपुर पुलिस टीम गांव पहुंची, और शव को कब्जे में ले लिया। विवाहिता के मायके वालों को भी सूचना दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में जैतपुर थाने में आजमगढ़ जनपद के पवई सुल्तानपुर निवासी विवाहिता के पिता विक्रमाजीत यादव ने ससुराली पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए अपनी पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री का विवाह संजय यादव पुत्र शिवनरायण से वर्ष 2015 में की थी। मांग व सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया था। परंतु इसके बावजूद पति संजय यादव, देवर अजय यादव, ननद सीमा व सास बदामा देवी द्वारा अक्सर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा। कई बार सुलह समझौता भी हुआ। इसके बावजूद अक्सर उसे प्रताड़ित किया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार शाम को बर्तन साफ करते समय उसकी बुरी तरह पिटाई भी गई, और हत्या कर दी गई। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गुप्त ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत कुल चार आरोपियों पर दहेज हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed