फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ambedkar Nagar and Sultanpur team won in the competition

प्रतियोगिता मेें अंबेडकरनगर व सुल्तानपुर की टीम जीती

Mon, 25 Oct 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar Nagar and Sultanpur team won in the competition
बसखारी। जिले के साकेत एकेडमी सूरापुर में स्व. रामदुलार वर्मा की स्मृति में राज्य स्तरीय महिला व पुरुष नेटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों में भविष्य संवारने की सलाह दी। महिला वर्ग में अंबेडकरनगर, जबकि पुरुष वर्ग में सुल्तानपुर की टीम विजयी रही। आयोजकों ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

साकेत एकेडमी सूरापुर में आयोजित राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने स्व. रामदुलार वर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका मनोबल बढ़ाने के साथ कहा कि सभी तरह के खेलों में रुचि लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है। खेलों में विकास की अपार संभावनाएं हैं, जिसका लाभ युवाओं को उठाना चाहिए। जिला नेटबॉल संघ के अध्यक्ष प्रभाकर वर्मा व सचिव मृत्युंजय सिंह ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का जिक्र करते हुए कहा कि इससे युवाओं के बीच खेलों को लेकर और लोकप्रियता बढ़ेगी।
विज्ञापन

भरोसा दिलाया कि नेटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आगे भी किया जाएगा। बाद में टूर्नामेंट कनवेयर प्रमेंद्र सिंह की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता के पहले मैच में सुल्तानपुर ने अमेठी को, जबकि दूसरे मैच में अयोध्या ने बाराबंकी को हराया। एक अन्य मैच में अंबेडकरनगर ने अयोध्या को पराजित किया। बाद में अंबेडकरनगर व सुल्तानपुर की पुरुष टीमों के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें सुल्तानपुर ने अंबेडकरनगर को 5 के मुकाबले 15 गोल कर पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वर्ग की प्रतियोगिता में अंबेडकरनगर की टीम विजेता रही। श्रावस्ती के अंकित मिश्र, सुल्तानपुर की निशि सिंह व देवरिया के अनुज ने निर्णायक की भूमिका निभाई। जिला नेटबॉल संघ के संरक्षक अनूप सिंह ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। प्रतियोगिता के अंत में सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed