फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ambedkar nagar

मेधावियों को सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

Mon, 17 Aug 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
ambedkar nagar
विद्युतनगर। बाबा रामशरणदास बालिका विद्यालय मखदूमनगर व बीआरएसडी अलीगंज के मेधावियों को सोमवार को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने मेधावियों के प्रयासों की सराहना करते हुए बधाई दी।
विज्ञापन

साथ ही आगे की परीक्षा के लिए और उर्जा के साथ परिश्रम के लिए प्रेरित किया। बाद में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा का ध्येय सिर्फ सरकारी नौकरियों या व्यवसाय तक सीमित नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मुंबई विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बीके मिश्र ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि शिक्षा ग्रहण करना प्रत्येक मनुष्य का न सिर्फ अधिकार है वरन धर्म भी है। बगैर बेहतर शिक्षा प्रणाली के न तो राष्ट्र की उन्नति तय की सकती है और न ही मानव समाज की संकल्पना।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए प्रत्येक बच्चा शिक्षित हो इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। प्रबंधक डॉ महंत चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालय में बेहतर शिक्षा के सभी प्रयास किए जाते हैं। साथ अनुशासन का भी पूरा ख्याल रखा जाता है।

बच्चे शिक्षित होकर एक योग्य नागरिक बन सके, इसके लिए सभी प्रयास विद्यालय के शिक्षकों द्वारा किया जा रहा है। इससे पहले हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावियों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया।
संचालन शकीना बानो ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद चौबे, रामलहन पाण्डेय, कमलेश मिश्र, गौरव मिश्र, शेरू व रामवृक्ष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed