फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ambedkar nagar

टॉप टेन अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पत्थर से हमला

Mon, 17 Aug 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
ambedkar nagar
महरुआ। थाने की टॉप टेन अपराधी महेंद्र यादव को पकड़ने गई महरुआ थाने की पुलिस टीम पर परिवारीजनों ने ईंट पत्थर चला दिया। इसमें जहां एक सिपाही घायल हो गया, वहीं जीप का शीशा भी क्षतिग्रस्त हुआ। पुलिस की पकड़ में आने के बावजूद महेंद्र पत्थरबाजी के बीच मौके से भाग निकला, जबकि उसका भाई पुलिस की हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

टॉप टेन अपराधियों के विरुद्ध पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में महरुआ पुलिस पतौना निवासी कई मामलों में नामजद रहे थाने के टॉप टेन अपराधी में शामिल महेंद्र यादव के घर सोमवार आधी रात करीब पहुंची। वहां वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन

दरोगा चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में गई पुलिस टीम ने उसे थाने चलने को कहा तो उसने किसी मामले में वांछित न होने तथा फर्जी ढंग से परेशान करने का आरोप लगाते हुए थाने चलने से इंकार कर दिया। पुलिस टीम उसे थाने ले जाने लगी तो आरोप है कि उसने चोर चोर की गुहार लगा दी। इसी बीच कुछ ग्रामीण भी शोरगुल सुनकर दौड़ पड़े, जबकि परिवारीजनों ने पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक हुए पथराव से पुलिस कर्मी सन्न रह गए। उन्हें कदम पीछे खींचने पड़े। इसी बीच मौके का फायदा उठाते हुए महेंद्र ने पुलिस से अपनी गिरफ्त छुड़ा ली और पुलिस के अनुसार वह भी पत्थरबाजी में शामिल हो गया। अचानक हुए पथराव में थाने का एक सिपाही केशव सिंह घायल हो गया। उसे दाहिने कंधे में चोट आई। थाने की जीप भी पथराव से क्षतिग्रस्त हो गई।

बाद में थाने से अतिरिक्त फोर्स पहुंची। मौके से महेंद्र के भाई वीरेंद्र को हिरासत में ले लिया गया। बाद में थाने जाकर दरोगा चन्द्रभान की तहरीर पर महेंद्र व वीरेंद्र समेत तीन के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। एसओ शंभूनाथ ने बताया कि एक अभियुक्त वीरेंद्र यादव को जेल भेज दिया गया है। दो अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed