फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ambedkar nagar

अनियंत्रित होकर पलटा पोषाहार लदी ट्रक, ग्रामीणों ने किया हंगाम

Mon, 17 Aug 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
ambedkar nagar
जहांगीरगंज/राजेसुल्तानपुर। आलापुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर गांव के निकट पोषाहार से लदी ट्रक क्षतिग्रस्त पुलिया के समक्ष पलट गई। इससे आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों में अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही व मनमानी को लेकर गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे सीओ व एसओ ने किसी तरह से समझा बुझाकर मामला शांत कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षतिग्रस्त पुलिया के चलते कई बार यहां दुर्घटना हो चुकी है, लेकिन तमाम शिकायत के बावजूद अधिकारियों को इसकी मरम्मत की कोई सुध नहीं है।
विज्ञापन

जहांगीरगंज रामनगर मुख्य मार्ग पर कटघर मूसा बाजार के पूरब जगदीशपुर गांव के सामने पुलिया का निर्माण हुआ है। पुलिया लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी है। स्थानीय लोगों के अनुसार बीते तीन माह के अंदर इस क्षतिग्रस्त पुलिया के चलते हुई मार्ग दुर्घटना में दो लोगों की जान जा चुकी है, जबकि तमाम लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच सोमवार सुबह पुलिया के समक्ष एक ट्रक पलट गया। इससे आवागमन प्रभावित हो गया। लोगों को अन्य मार्गों से होकर गुजरना पड़ा। इस बीच ट्रक के पलटते ही अधिकारियों व कर्मचारियों की मनमानी से नाराज ग्रामीणों ने पुलिया मरम्मतीकरण को लेकर कुछ ही देर में हंगामा शुरू कर दिया।
सूचना पर पहुंचे सीओ जगदीश लाल टम्टा, एसओ नागेंद्र सरोज व पीएम जनकल्याण योजना के क्षेत्रीय मंत्री सुनील कुमार मौर्य ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया।
अधिकारियों ने जल्द क्षतिग्रस्त पुलिया निर्माण का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि तमाम शिकायतों के बावजूद क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत को लेकर जिम्मेदारों को कोई सुध नहीं है। इसके चलते आये दिन यहां घटनाएं घटित होती रहती है।

बाद में ग्रामीण एसडीएम धीरेंद्र श्रीवास्तव को पत्र देकर अविलंब पुलिया मरम्मत कराने की मांग की। एसडीएम ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही पुलिया मरम्मत कराया जाएगा। इस मौके पर अशोक कुमार, ओपी यादव, सुरेंद्र मौर्य, विकास यादव व अशूं सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed