फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ambedkar nagar

जिले में मिले 9 और नए कोरोना मरीज

Tue, 11 Aug 2020 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
ambedkar nagar
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना के 9 और केस सामने आए हैं। इससे कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 406 हो गई है। सीएमओ डॉ अशोक कुमार ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 9 अलग अलग मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

इनमें अकबरपुर, टांडा आदि क्षेत्र के मरीज शामिल हैं। कसोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर अब 406 हो गई है। 13 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 230 मरीज ठीक होकर वापस घर जा चुके हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे पर्याप्त एहतियात बरतें। उन्हें परेशान व डरने की जरूरत नही है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर हम कोरोनों के संक्रमण को रोक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से बाहर निकलते समय मॉस्क का प्रयोग जरूर करें। वापस घर लौटने पर पहले हाथ मुंह को अच्छी तरह से धुलें।
बुनकर नगरी टांडा में कोरोना संक्रमण ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा के कई कर्मियों के पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य केंद्र को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है।
मंगलवार को पूरे अस्पताल परिसर व कार्यालय को सैनिटाइज किया गया। साथ ही नागरिकों को सीएचसी पर न जाने की सलाह दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगरवासियों को जागरूक भी किया।
इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तहसील सभागार में अधिवक्ताओं, टाइपिस्टों व मुंशियों की जांच की।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा अस्पताल के लिपिक संदीप व उनकी बहन सहित सफाईकर्मी मोहम्मद ताहिर, बेसिक हेल्थ वर्कर कृष्ण मोहन जायसवाल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर टांडा अस्पताल को सील कर दिया गया।
मोहल्ला अलहदादपुर में लगाये गए कैम्प में स्व अधिवक्ता सुहेल अहमद के पिता, उनकी पत्नी तथा उनके भाई स्व जावेद की सास तथा बाल रोग चिकित्सक डॉ विश्वास के भाई की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है।
नगर के मोहल्ला मीरानपुरा निवासी निजामुद्दीन जो सीएचसी जहांगीरगंज मेमं तैनात हैं, उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।
जिला अस्पताल में थर्मल स्क्रीनिंग का दौर जारी है। लगातार जिले में कोरोना मरीजों की तादाद भी बढ़ रही है।
मंगलवार को चिकित्सकों की टीम ने 62 नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की। डॉ मनोज शुक्ल व डॉ प्रदीप गुप्त की टीम ने नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ ही उन्हें आवश्यक एहतियात बरतने की सलाह दी।
डॉ मनोज ने कहा कि जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में जरूरी है कि सभी नागरिक अपने बचाव के लिए मास्क, सैनिटाजर व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें।

घर से निकलते समय मॉस्क का प्रयोगक करने के साथ ही भीड़ का हिस्सा बनने से बचें। लापरवाही बरतना न सिर्फ व्यक्ति विशेष को भारी पड़ेगा, बल्कि इसका खामियाजा उसके परिवार व परिचितों व दोस्तों को भी भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed