{"_id":"5f3024968ebc3e3d0c71062c","slug":"ambedkar-nagar-ambedkar-nagar-news-lko5344179119","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी कर घर लौट रहे अधेड़ का नहर में उतराता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी कर घर लौट रहे अधेड़ का नहर में उतराता मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी। मजदूरी कर घर लौट रहे अधेड़ का शव शनिवार रात खोजबीन के दौरान गांव के पास नहर में उतराता मिला। जीवित होने की उम्मीद में परिजन उसे लेकर बसखारी सीएचसी गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि अक्सर शराब पीता था। आशंका है कि शायद नशे के चलते नहर में गिर गया हो, और डूबने से मौत हो गई। बसखारी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरु कर दी है। फिलहाल परिजनों ने अभी कोई तहरीर नही दी है।
आलापुर थाना क्षेत्र के अछती जंगला निवासी 52 वर्षीय कंतराज मजदूरी करता है। प्रतिदिन की तरह वह शनिवार देरशाम काम से वापस घर के लिए लौटा था। परंतु रात करीब 8 बजे तक वह वापस घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरु की। खोजबीन के दौरान उसकी साइकिल गांव के पास से गुजरी जहांगीरगंज रजवाहा की पटरी पर खड़ी मिली।
आस पास के लोगों से पूछताछ के साथ ही परिजनों ने खोजबीन जारी रखी। साइकिल वाले स्थान से कुछ दूरी पर कंतराज पानी में उतराता दिखा। जीवित होने की उम्मीद में परिजन उसे लेकर एंबुलेंस से बसखारी सीएचसी पहुंचे। जांच के बाद यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर बसखारी पुलिस मौके पर पहुंची, और शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ बसखारी ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। परिजनों ने कोई तहरीर नही दी है। घटना स्थल आलापुर थाना क्षेत्र में पड़ता है।