फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ambedkar nagar

टूटे तार की चपेट में आकर 11 वर्षीय बच्चे की मौत

Sun, 09 Aug 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
ambedkar nagar
टांडा। विद्युत विभाग की लापरवाही से 11 वर्षीय बालक की दो दिन पूर्व गिरे विद्युत तार की चपेट में आने से मौत हो गयी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। उक्त घटना एक दिन पहले शनिवार की है। जानकारी के अनुसार, थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम चक आसोपुर में दो दिन से बिजली का तार कट कर पोल से गिर गया था।
विज्ञापन

इसकी सूचना गांव के लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी थी। परंतु विद्युत विभाग का कर्मचारी क्षतिग्रस्त तार को दुरुस्त करने के लिए नहीं पहुंचा, और तार में करंट प्रवाहित होता रहा। शनिवार को दिन में लगभग 11 बजे रामजीत के खेत में सांड घुस कर फसल खा रहा था।
विज्ञापन

यह देखकर सांड को भगाने के लिए उनका 11 वर्षीय पुत्र चंद्रजीत उर्फ चंदू खेत की तरफ जाने लगा। रास्ते में गिरे तार की चपेट में आ गया, और करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के घंटों बाद थाना अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर नायब तहसीलदार देवानंद तिवारी भी गांव पहुंचे। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। मांग किया कि अविलंब अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्घ केस दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed