{"_id":"5f2d7e0a8ebc3e4ad50e47fc","slug":"ambedkar-nagar-ambedkar-nagar-news-lko5341121140","type":"story","status":"publish","title_hn":"47 नागरिकों की हुई जिला अस्पताल में थर्मल स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
47 नागरिकों की हुई जिला अस्पताल में थर्मल स्क्रीनिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। खानपान व साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने व शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन कर ही कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। पौष्टिक आहार ग्रहण करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी, जिससे कोरोना वायरस से जंग जीती जा सकती है। यह आह्वान शुक्रवार को जिला अस्पताल में थर्मल स्क्रीनिंग के लिए आए 47 नागरिकों से चिकित्सकों ने की। संदेह होने पर 35 के ब्लड का नमूना जांच के लिए भेज दिया गया।
कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिला अस्पताल परिसर स्थित मातृ शिशु विंग में थर्मल स्क्रीनिंग का कार्य शुक्रवार को भी जारी रहा। ड्यूटी पर तैनात डा. मनोज शुक्ला व डा. प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने जिला अस्पताल पहुंचे 47 नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की। संदेह होने पर 35 के ब्लड का नमूना जांच के लिए भेज दिया गया।
नागरिकों से आह्वान किया गया कि जागरुकता के आधार पर ही कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। खानपान पर विशेष जोर देते हुए कहा कि शरीर में रोगों से लड़ने के लिए प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना अति आवश्यक है। इसके लिए पौष्टिक आहार लेना होगा। साफ सफाई के साथ ही शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा।
विज्ञापन
अत्यंत जरूरी कार्य पडने पर ही घर से बाहर निकलें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचें। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं। समय समय पर साबुन से हाथ धोते रहें। खांसते व छींकते समय मुंह पर रूमाल जरूर लगाएं। ऐसा करने से कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।