फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ambedkar nagar

यूपीएससी परीक्षा परिणाम में घोटाले की हो जांच

Fri, 07 Aug 2020 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
ambedkar nagar
अंबेडकरनगर। सरदार सेना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गत दिवस घोषित यूपीएससी परीक्षा परिणाम में घोटाले का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा बीजेपी सरकार ओबीसी की हितों एवं अधिकारों की रक्षा कर पाने में असफल साबित हुई है। यदि इसी तरह से सरकार का रवैया रहा तो आने वाले समय में वंचित वर्गों के समक्ष तमाम तरह की परेशानियां खड़ी हो जाएंगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव आत्माराम पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को यूपीएससी परीक्षा परिणाम में घोटाल पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग एवं एमआरसी हटाते हुए ओवरलैपिंग लागू करने तथा जातिगत जनगणना सहित चार सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि बीते 4 अगस्त को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 927 पदों में से 829 पदों का ही परिणाम घोषित किया गया, जबकि 98 पदों का परिणाम घोषित नहीं किया गया। यह बहुत बड़ा घोटाला है।
विज्ञापन

समस्त वंचित वर्गों द्वारा सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए अविश्वास व्यक्त किया जा रहा है। क्योंकि पिछले छह वर्ष में बीजेपी सरकार ने वंचित वर्गों के अधिकारों पर लगातार कुठाराघात किया है। मांगों का उल्लेख करते हुए कहा कि संघ लोक सेवा आयोग 98 पदों का तत्काल परिणाम घोषित करे। वंचित वर्गों के साथ न्याय के लिए तत्काल जातिगत जनगणना कराया जाए। मंडल आयोग की पूर्ण सिफारिशें लागू किया जाए। एमआरसी समाप्त कर पूर्व की तरह ओवरलैपिंग लागू करने की मांग की। इस मौके पर विनोद वर्मा, राहुल गौतम, मनोज पटेल, सभाजीत वर्मा, जयहिंद पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed