फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ambedkar nagar

भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर चौकस दिखा जनपद पुलिस का पहरा

Wed, 05 Aug 2020 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
ambedkar nagar
अंबेडकरनगर। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए आयोजित भूमि पूजन समारोह को लेकर जनपद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। पिछले कई दिनों से सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने को लेकर चल रही तैयारियों का खाका साफ दिखा। अयोध्या की तरफ जाने वाले सभी मार्गों पर बैरियर लगाने के साथ ही पुलिस टीम सक्रिय रही। चार पहिया वाहनों को अयोध्या की तरफ जनपद सीमा से बाहर नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन की पहले से पर्याप्त तैयारियों चलते ही नागरिकों को इसके चलते कोई खास दिक्कत भी नहीं हुई। प्रशासन ने पहले ही रूट डायवर्जन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिया था। वाहनों की तलाशी के साथ ही विशेष निगरानी रखी गई।
विज्ञापन

बताते चलें कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास कार्यक्रम की घोषणा होने के बाद से ही प्रदेश सरकार सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को लेकर सक्रिय हो गई थी। लगातार पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक व निर्देशों का दौर जारी था। अंबेडकरनगर जिला अयोध्या से सटा होने के चलते सुरक्षा को लेकर इस पर विशेष ध्यान था। बीते दिनों आईजी रेंज अयोध्या ने भी दौरा कर तैयारियां का जायजा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन के लिहाज से पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारियां और बढ़ गई थीं। इसके चलते ही उच्चाधिकारियों से मिल रहे दिशा निर्देश के क्रम में एसपी आलोक प्रियदर्शी व एएसपी अवनीश कुमार मिश्र लगातार बैठकें कर रहे थे। नाकेबंदी के लिए एक दिन पहले ही अयोध्या जिले की तरफ जाने वाली सभी सड़कों पर बैरियर लगा दिया गया था। इसके साथ ही पुुलिस टीम की तैनाती कर दी गई थी। अकबरपुर अयोध्या मार्ग हो या फिर टांडा मया मार्ग सभी मार्गों पर सभी बाजारों में नाकेबंदी कर दी गई थी।
इन मार्गों से गुजरने वाले वाहनों की जांच पड़ताल तो पहले से ही शुरु हो गई थी, लेकिन बुधवार को किसी भी वाहन को बगैर जांच पड़ताल के आगे नहीं बढ़ने दिया गया। अकबरपुर अयोध्या मार्ग व टांडा मया मार्ग तो बड़े वाहनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया था। पुलिस टीम दो पहिया व चार पहिया सभी वाहनों पर निगरानी रख रही थी। वर्दीधारियों के साथ ही सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मी सक्रिय नजर आए।

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। पुलिस टीम की सक्रियता के चलते रूट डायवर्जन आदि को लेकर नागरिकों को कोई खास मुश्किल भी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed