फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ambedkar nagar

जल स्तर बढ़ने से राहत शिविरों में पहुंचे 110 प्रभावित परिवार

Wed, 05 Aug 2020 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
ambedkar nagar
टांडा। सरयू नदी की बाढ़ का कहर माझा क्षेत्रों में जारी है। नदी की बाढ़ से प्रभावित माझा अवसानपुर के 110 परिवार के महिला व बच्चे बाढ़ राहत शिविर में आकर शरण ले लिए हैं। वहीं माझा उल्टाहवा के कुछ लोग नदी के बंधे पर अपने पशुओं को लेकर शरण लिए हुए हैं। वहीं तहसील प्रशासन ने 1881 परिवारों को राहत सामग्री वितरित करने के लिए प्रशासन को मांग पत्र भेज दिया है। परन्तु अभी तक प्रशासन बाढ़ पीड़ितों को राहत सामाग्री उपलब्ध नही करा सका है।
विज्ञापन

नदी का जलस्तर जो बीते सोमवार को खतरे के निशान से 78 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया था। वहीं अब घटकर 70 सेंटीमीटर पर आकर नदी स्थिर हो गई है। नगर के मोहल्ला मेहनिया, नेहरूनगर, तलवापर, नई बस्ती कश्मीरिया, नई बस्ती में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। वहीं पर माझा उल्टाहवा, अवसानपुर, माझाकला, फूलपुर, पलटू पीपर, केवटला आदि बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालय अवसानपुर में बनाए गए बाढ़ शरणालय में महिलाएं व बच्चों ने आकर शरण ले ली है। इनके भोजन आदि की व्यवस्था तहसील प्रशासन कर रहा है। वहीं टीएनपीजी कालेज में बनाए गए शरणालय में अभी कोई नही आया है। एसडीएम अभिषेक पाठक व तहसीलदार संतोष कुमार ओझा ने लोगों से शरणालय में चलने का आह्वान किया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा एसडीएम व तहसीलदार लगातार कर रहें हैं। एसडीएम ने बताया कि बाढ़ की स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है। नागरिकों को लाभ पहुंचाने के लिए विशेष रूप से 86 कर्मचारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed