फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ambedkar nagar

अयोध्या में होगा भूमि पूजन, अंबेडकरनगर में भी दिखेगा उल्लास

Tue, 04 Aug 2020 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
ambedkar nagar
अंबेडकरनगर। अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के साथ अंबेडकरनगर में भी जमकर उल्लास देखने को मिलेगा। मंदिरों में जहां विशेष धार्मिक आयोजन होंगे, वहीं घरों पर भगवा पताका फहराकर खुशी का इजहार होगा। कई जगहों पर मिष्ठान वितरण की तैयारी है, तो घरों से लेकर प्रतिष्ठानों तक में दीपक जलाने की भी तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रसाद वितरण की भी योजना है।
विज्ञापन

एक तरफ अयोध्या में बुधवार 5 अगस्त को भूमि पूजन हो रहा होगा, तो दूसरी तरफ इसकी खुशी में अंबेडकरनगर जिले के अलग अलग स्थानों पर कई तरह के आयोजन चल रहे होंगे। इनकी तैयारियां एक दिन पहले मंगलवार को ही पूरी कर ली गईं। मंदिरों में विशेष प्रकार के धार्मिक आयोजन होंगे। अकबरपुर नगर में पुराने तहसील तिराहे स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित राजेंद्र मिश्र ने बताया कि सुबह 8 बजे से विशेष सुंदरकांड होगा।
विज्ञापन

लगभग डेढ़ घंटे तक यह आयोजन चलेगा। ऐसा ही कार्यक्रम एक घंटे दोपहर में भी होगा। इसके बाद प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। पवित्र शिवबाबा धाम से लेकर टांडा, जलालपुर, आलापुर, भीटी, बसखारी, केदारनगर व मालीपुर आदि क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में भी इसी तरह के आयोजन किए जाएंगे। इन मंदिरों में सभी जरूरी तैयारियां मंगलवार को ही पूरी कर ली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण के भूमि पूजन के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं तथा विभिन्न धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ताओं आदि ने घरों में दीपक जलाने की तैयारियां की हैं।
विशेष आरती व प्रार्थना भी घरों व प्रतिष्ठानों में की जाएगी। घरों, प्रतिष्ठानों व सार्वजनिक स्थानों पर भगवा ध्वज फहराने की तैयारी भी एक दिन पहले पूरी कर ली गई। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सत्संग प्रमुख श्यामबाबू ने बताया कि घरों पर भगवा ध्वज फहरेगा, इसके लिए विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता लगातार सक्रिय हैं। दोपहर साढ़े 11 बजे से एक घंटे तक घरों, मंदिरों व प्रतिष्ठानों पर भजन कीर्तन का दौर चलेगा। इसके बाद प्रसाद वितरण होगा।
मंदिर निर्माण के भूमि पूजन की खुशी में जिला मुख्यालय समेत कई जगहों पर मिष्ठान वितरण का दौर चलेगा। अकबरपुर नगर के इंद्रलोक कॉलोनी में भाजपा नेताओं व नागरिकों ने आपसी सहयोग से 11 कुंतल लड्डू बटवाने का निर्णय लिया है।
भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य रमाशंकर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारती सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं व्यवसाई विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, युवा नेता विवेक सिंह, गगन मिश्र, गुडलक सिंह, धीरज सिंह, संदीप, मुन्ना मिश्र, नीरज सिंह, इंद्रसेन सिंह व रणवीर सिंह आदि की अगुवाई में मंगलवार से ही कालोनी में 11 कुंतल लड्डू बनवाने का दौर शुरू हो गया। नागरिकों ने बताया कि बुधवार को अकबरपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों में प्रसाद स्वरूप इसका वितरण कराया जाएगा।

जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, अकबरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्त, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश द्विवेदी, डा. रजनीश सिंह, आदि की तरफ से भी मिष्ठान वितरण व दीप जलाने के कार्यक्रम की तैयारी है। जिले के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह के कार्यक्रम होंगे, जिससे बुधवरार को पूरा माहौल भक्तिमय नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed