फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ambedkar nagar

अयोध्या फैसले के बाद भव्य राम बारात का गवाह बना था अंबेडकरनगर

Tue, 04 Aug 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
ambedkar nagar
अंबेडकरनगर। अयोध्या में राममंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद भव्य राम बारात का गवाह अवध में शामिल अंबेडकरनगर जनपद बना था। अयोध्या से निकलकर नेपाल के जनकपुर तक जाने वाली राम बारात का जिले में जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। भगवान राम को नागरिकों ने गोद में उठा लिया। कहीं पुष्प वर्षा हुई तो कहीं आरती उतारी गई। भगवान राम का भव्य मंदिर बनने का जोश उस यात्रा में ही समूचे जनपद में जगह जगह देखने को मिला था।
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद से ही मंदिर निर्माण को लेकर चहुंओर श्रद्धा व आस्था का उल्लास दिखना शुरु हो गया था। राज्य सरकार ने अयोध्या का महत्व बढ़ाने के लिए सबसे पहले अयोध्या से शुरु होकर नेपाल तक जाने वाली विशेष बस सेवा का शुभारंभ किया था। इस सेवा के सीधे लाभ से अंबेडकरनगर जनपदवासी भले ही वंचित रह गए थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जब अयोध्या से नेपाल के लिए भव्य राम बारात निकली तो अंबेडकरनगर वासियों को उसकी अगुवानी का भरपूर मौका मिला था।
विज्ञापन

आस्था एवं उल्लास के संगम के बीच 21 नवंबर 2019 को अयोध्या के कारसेवकपुरम से विश्व हिन्दू परिषद व धर्म यात्रा महासंघ के बैनर तले राम बारात निकली।
अंबेडकरनगर वासियों के लिए यह सौभाग्य रहा कि 21 नवंबर को ही शामिल महाराज दशरथ, गुरु वशिष्ठ, गुरु विश्वामित्र, भगवान राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघभन राम बारात के साथ यहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की सीमा पर विहिप जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय, टांडा विधायक प्रतिनिधि श्यामबाबू गुप्त, नगर पालिका परिषद अकबरपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज गुप्त, विहिप कार्याध्याक्षक रामआशीष मिश्र, डॉ हिमांशू गुप्त, आलोक चौरसिया, मेजर तिवारी व ओमप्रकाश सिंह आदि ने राम बारात की अगुवानी की। राम बारात को अकबरपुर नगर के निकट पवित्र शिवबाबा में ठहराया गया, जहां दोपहर के भोजन के साथ पुष्प वर्षा व आरती के साथ सभी का स्वागत हुआ। माहौल इतना श्रद्धायुक्त हो चुका था कि नागरिकों ने भगवान राम व लक्ष्मण आदि को गोद में उठा लिया। यह सिलसिला अकबरपुर नगर व बसखारी आदि क्षेत्रों में भी चलता रहा। जगह जगह राम बारात का स्वागत कर हर कोई उल्लास से भरपूर था। बाद में उसी दिन राम बारात आजमगढ़ जनपद के लिए प्रस्थान कर गई।

अकबरपुर पहुंची राम बारात में भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प गूंजा था। नागरिकों ने उसी समय जयघोष के बीच संकल्प लिया था कि अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में भव्य मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा। इसके लिए जो भी योगदान देना होगा वह देने से कोई भी नागरिक पीछे नहीं हटेगा। तय हुआ था कि मंदिर निर्माण के समय अंबेडकरनगर जनपद में भी तरह तरह के धार्मिक आयोजन होंगे। इसी कड़ी में अब जब अयोध्या में मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरु होने का मौका आ गया है, यहां भी कई तरह के आयोजन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed