फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ambedkar nagar

मछली पकड़ने के दौरान नदी में डूबा युवक, तलाश जारी

Sun, 02 Aug 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
ambedkar nagar
बसखारी। हंसवर थाना क्षेत्र अन्तर्गत केवटला कुटी के पास नदी किनारे मछली पकड़ रहा युवक सरयू नदी में डूब गया। घटना के बाद इर्द गिर्द मौजूद कुछ ग्रामीणों ने नदी में युवक की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी युवक की खोजबीन शुरू कराई, लेकिन समाचार प्रेषण तक युवक का कुछ पता नहीं चल सका था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

हंसवर थाना क्षेत्र अंतर्गत समशुद्दीनपुर गांव निवासी सुभाष राजभर 36 पुत्र देवशरन शुक्रवार को केवटला के पास सरयू नदी में मछली पकड़ने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुभाष नदी के किनारे जिस मिट्टी के टीले पर बैठकर मछली पकड़ रहा था, वह टीला अचानक टूटकर नदी में समा गया। उसी के साथ सुभाष भी नदी में गिर गया और डूब गया। घटना होते ही मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीणों ने उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। हालांकि काफी खोजबीन के बाद भी सुभाष का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

इस बीच सूचना पर पहुंचे परिजनों व अन्य ग्रामीणों ने घटना की जानकारी थाने समेत 112 की टीम को दिया। कुछ ही देर में डायल 112 की टीम व हंसवर थाने के उपनिरीक्षक रामसागर चौधरी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से नदी में खोजबीन शुरू करायी, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। उधर सुभाष के डूब जाने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि नदी में बाढ़ के चलते युवक की तलाश में दिक्कत हो रही है। फिर भी खोजबीन का प्रयास लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed