फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ambedkar nagar

आईटीबीपी जवान का शव गांव पहुंचने पर मचा कोहराम

Tue, 28 Jul 2020 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
ambedkar nagar
भीटी। स्थानीय थाना क्षेत्र के पिंगरियावां गांव में मंगलवार सुबह उस समय कोहराम मच गया, जब गांव के आईटीबीपी जवान का शव घर पहुंचा। बताया जाता है कि जम्मू में तैनात आईटीबीपी जवान बीते 9 जुलाई को ही छुट्टी खत्म कर घर से ड्यूटी के लिए गया था। बीते शनिवार को अचानक उसके सीने में दर्द उठा, और कश्मीर में ही उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना परिजनों को दूरभाष पर प्राप्त हुई थी। मंगलवार को जब शव गांव पहुंचा तो सभी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भीटी थाना क्षेत्र के पिंगरियावां निवासी 51 वर्षीय आईटीबीपी जवान दातादीन निषाद की तैनाती इन दिनों कश्मीर में एलओसी पर थी। इससे पहले वह इलाहाबाद में तैनात थे। गत माह ही उनका स्थानांतरण जम्मू कश्मीर में हो गया था। कश्मीर जाने से पहले वह अपने घर छुट्टी पर आए थे। गत 9 जुलाई को वह छुट्टी पूरी कर नई तैनाती स्थल के लिए रवाना हो गए। वहां वह 12 जुलाई को पहुंचकर ड्यूटी ज्वाइन कर लिए।
विज्ञापन

उनके बड़े पुत्र रमेश कुमार के मुताबिक शनिवार 25 जुलाई को उनके पास एक फोन आया। बताया गया कि दातादीन की अचानक सीने में दर्द होने के कारण मौत हो गई है। फोन करने वाले ने खुद को आईटीबीपी का असिस्टेंट चीफ बताया। एक बार तो उन्हें इस घटना पर यकीन ही नही हुआ। इसके बाद उनके छोटे भाई ईश कुमार ने पिता की यूनिट में फोन किया तो, उन लोगों ने सूचना को सही बताया। मृतक जवान के दो बेटे रमेश व ईश कुमार तथा छह पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें रमेश व इनकी बहन आरती व मंजू की शादी हो चुकी है। पुत्र ईश कुमार, पुत्री संजू, रोशनी, लक्ष्मी, दीपिक्षा की शादी अभी नही हुई है। इस घटना से पत्नी इंदलेश देवी व अन्य परिजनों को बुराहाल है। इस बीच मंगलवार को जब शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। जवान के अन्तिम दर्शन के लिए कई गांवों के नागरिक मौके पर पहुंच गए। आईटीबीपी के जवानों ने मृतक दातादीन को अंतिम सलामी दी। इसके बाद उनके जेष्ठ पुत्र रमेश ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed