फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Alternative route meant to relieve traffic jams is in a dilapidated state.

Ambedkar Nagar News: जाम से राहत देने वाला वैकल्पिक मार्ग बदहाल

Sat, 27 Jun 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 27 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Alternative route meant to relieve traffic jams is in a dilapidated state.
अंबेडकरनगर। टांडा नगर के जुबेर चौराहा पर लगने वाले रोजाना जाम से राहत दिलाने वाला वैकल्पिक मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है। यह रास्ता शहर के व्यस्ततम क्षेत्र से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मार्ग है जिससे दोपहिया वाहन और स्थानीय यातायात आसानी से गुजर सकता है। मगर मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे, ऊबड़-खाबड़ सतह और मिट्टी के ढेर बने हुए हैं।
विज्ञापन

बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या भी बढ़ जाती है। टांडा कस्बे के गुफरान खान ने कहा कि यह मार्ग लंबे समय से उपेक्षित है। यह मार्ग जाम से राहत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकता है। मुमताजगंज निवासी महताब आलम ने कहा कि यह रास्ता शहर के बीचोंबीच होने के कारण जाम कम करने में उपयोगी है लेकिन अतिक्रमण और खराब हालत के कारण इसका उपयोग नहीं हो रहा है। ईओ प्रियंका मिश्रा ने कहा कि मार्ग की स्थिति का संज्ञान लिया जाएगा। आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रास्ते को जल्द से जल्द सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed