{"_id":"6270124e41aa3a7ae85fbd44","slug":"along-with-tamasa-people-should-also-be-taken-care-of-ambedkar-nagar-news-lko628886466","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमसा के साथ लोगों का भी ध्यान रखा जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमसा के साथ लोगों का भी ध्यान रखा जाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर में तमसा नदी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को मानवीय आधार पर रोके जाने की मांग नागरिकों ने फिर उठाई है।। सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता नागरिकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचीं और डीएम को ज्ञापन सौंपने के साथ ही जनता के हितों को देखते हुए समस्या का हल निकालने की मांग की। कहा गया कि तमसा के साथ नागरिकों का भी ख्याल रखा जाए। इस दौरान लोगों ने सांकेतिक प्रदर्शन भी किया।
नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता की अगुवाई में बरकत अली, साधू गौड़, सीताराम, कुलदीप, लालजी गौड़, रमाशंकर, अनंत कुमार, सुरेंद्र वर्मा, संतोष, अभिषेक पांडेय, रवि सिंह, नरोत्तम तिवारी व रामजी आदि कलेक्ट्रेट पहुंचे। पालिकाध्यक्ष ने डीएम सैमुअल पॉल एन से मुलाकात करते हुए नागरिकों की मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। बताया कि तमसा नदी के किनारे दशकों से सैकड़ों परिवार रह रहे हैं।
प्रशासन को तमसा को बचाने के साथ ही आम नागरिकों के हितों का भी ख्याल रखना होगा। प्रशासन को समस्या का हल आम नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए निकालने की जरूरत है। सैकड़ों परिवार बेघर न हों, इस तरफ भी ध्यान दिया जाए। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि एनजीटी के नियमों को लेकर आम जनता में भ्रम है। ऐसे में प्रशासन को आगे आकर नागरिकों के भ्रम को दूर करना चाहिए और उनके हितों को देखते हुए तमसा से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फिर से विचार करना चाहिए।