फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   All testing facilities will soon be available from BPHU Bhawan

Ambedkar Nagar News: बीपीएचयू भवन से जल्द मिलेगी सभी जांच की सुविधा

Wed, 25 Jun 2025 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
All testing facilities will soon be available from BPHU Bhawan
आलापुर (अंबेडकरनगर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आलापुर में जल्द सभी प्रकार की जांच सुविधाएं मिल सकेंगी। ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) भवन में बिजली कनेक्शन, पेयजल सुविधा, एयर कंडीशनर, सीबीसी मशीन आदि व्यवस्थाएं पूरी हो चुकी हैं। अब केवल एक्सरे मशीन की फिटिंग शेष है।
विज्ञापन




पीएचसी में अब तक सीमित जांच सेवाएं उपलब्ध थीं, जिसके कारण रोगियों को बुनियादी परीक्षणों के लिए भी जिला अस्पताल अथवा अन्य केंद्रों पर निर्भर रहना पड़ता था। लंबे समय से स्थानीय स्तर पर पूर्ण परीक्षण सुविधा केंद्र की मांग उठाई जा रही थी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक वर्ष पूर्व बीपीएचयू भवन का निर्माण पूरा कर लिया गया था, लेकिन उपकरणों की स्थापना व संचालन की प्रक्रिया लंबित थी।
विज्ञापन




गत माह भाजपा के जिला अयोध्या प्रभारी डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से भेंट कर बीपीएचयू के संचालन की मांग की थी। स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज करते हुए भवन में जरूरी संसाधन स्थापित कराए। वर्तमान में लगभग सभी मशीनें फिट की जा चुकी हैं, संचालन शुरू करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अधीक्षक डॉ. आशीष के अनुसार, भवन में एकीकृत प्रयोगशाला की कुछ तकनीकी तैयारियां शेष हैं, जिन्हें शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद सीबीसी, यूरिन, शुगर, एक्सरे जैसी सभी जांचें यहां उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्ट्रासाउंड सुविधा के लिए अलग से तैयारी


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अल्ट्रासाउंड मशीन की स्थापना की प्रक्रिया तकनीकी कारणों से अभी लंबित है, लेकिन उसकी व्यवस्था भी शीघ्र की जाएगी। प्राथमिक चरण में बीपीएचयू भवन से रोगियों को एक छत के नीचे बहुस्तरीय जांच सेवाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed