फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   All RO and ARO inspect the booths

Ambedkar Nagar News: बूथों का निरीक्षण करें सभी आरओ व एआरओ

Mon, 10 Apr 2023 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
All RO and ARO inspect the booths
अंबेडकरनगर। सभी आरओ व एआरओ रूट चार्ट तैयार कर लें। बूथों का स्थलीय निरीक्षण करें। यदि कहीं कुछ भी कमीं हो तो उसे समय रहते दूर करें। यह दिशा-निर्देश सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह ने दिए। वे कलेक्ट्रेट सभागार में निकाय चुनाव को लेकर आयोजित आरओ व एआरओ की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का पूरी सख्ती से पालन कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी आरओ व एआरओ अपने अपने क्षेत्र में स्थित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण करें। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों का भी पूरी गंभीरता से जायजा लें। यदि कहीं कोई कमीं मिले तो उसका निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि निकाय चुनाव के दौरान जिसे जिसे भी वाहनों की जरूरत हो वह इसे लेकर समुचित जानकारी जिम्मेदारों को दें। एसपी अजीत सिन्हा ने निर्देशित करते हुए कहा कि आदर्श आचार संहिता का पूरी तरह से पालन कराया जाए। यदि कहीं कोई उल्लंघन करता मिले तो कार्रवाई की जाए। इस दौरान सीडीओ अनुराज जैन, एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता समेत अन्य जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed