{"_id":"67cc7bed92f11dcc870abcf4","slug":"alappur-tops-in-e-khasra-investigation-other-tehsils-lag-behind-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-130851-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ई खसरा पड़ताल में आलापुर अव्वल, अन्य तहसीलें फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ई खसरा पड़ताल में आलापुर अव्वल, अन्य तहसीलें फिसड्डी
Sat, 08 Mar 2025 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 08 Mar 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में एग्रीस्टेक योजना के तहत शनिवार को फार्मर रजिस्ट्री और डिजिटल क्रॉप सर्वे की समीक्षा बैठक की गई। डीएम अविनाश सिंह ने तहसीलवार प्रगति जानी। ई खसरा पड़ताल में आलापुर तहसील का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। इस पर डीएम ने बधाई दी। वहीं अन्य तहसीलों में डिजिटल क्रॉप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री में सुस्त रफ्तार पर नाराजगी जताई। सर्वेयर को फटकार लगाते हुए सुधार निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री की बेहतर प्रगति के लिए सक्रियता न दिखाने वाले अफसरों पर कार्रवाई की जाए। तय लक्ष्य के अनुसार 10 मार्च तक सभी लेखपाल, पंचायत सहायक से शत-प्रतिशत ई खसरा पड़ताल का कार्य पूरा करें। जिन सर्वेयर, सुपरवाइजर के कार्य में प्रगति नहीं होगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डीडीओ सुनील कुमार तिवारी, जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय समेत सभी आला अधिकारी मौजूद रहे।