फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Akhilesh's Vijay Rath Yatra reached, warm welcome

अखिलेश की विजय रथयात्रा पहुंची, जोरदार स्वागत

Wed, 17 Nov 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh's Vijay Rath Yatra reached, warm welcome
अंबेडकरनगर। समाजवादी विजय रथयात्रा लेकर निकले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बुधवार देर शाम पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। कई घंटों के लंबे इंतजार के बाद भी कार्यकर्ता डटे रहे।
विज्ञापन

अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को निराश भी नहीं किया। उन्होंने न सिर्फ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की वरन उनका मनोबल भी बढ़ाया। अखिलेश ने कहा कि कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों का यही जोश व समर्थन प्रदेश से भाजपा सरकार की विदाई ठीक ढंग से तय करने जा रहा है।
विज्ञापन

समाजवादी विजय रथयात्रा के लिए गाजीपुर पहुंचे सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता व नेता बुधवार दोपहर से ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए। उनके स्वागत का सिलसिला जैतपुर थाना क्षेत्र के गोपरी चांदपुर में दोपहर एक बजे से शुरू होना था। हालांकि स्वागत के लंबे सिलसिले के चलते पूर्व सीएम शाम तक अंबेडकरनगर जिले की सीमा तक नहीं पहुंच सके। अपने नेता के स्वागत में कार्यकर्ता फिर भी धैर्य बनाए रखे दिखाई पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग नौ घंटे के लंबे इंतजार के बाद देर शाम पूर्व मंत्री की रथ यात्रा गोपरी चांदपुर पहुंची तो वहां पूर्व मंत्री रामअचल राजभर, पूर्व मंत्री लालजी वर्मा, विधायक सुभाष राय, पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त, जिलाध्यक्ष रामशकल यादव, वरिष्ठ नेता पृथ्वीपाल यादव, धर्मेंद्र यादव व नरेंद्र वर्मा आदि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया।
वहां से आगे बढ़ने पर अंबेडकरनगर जिले की सीमा सुरहुरपुर के निकट सुल्तानपुर जनपद के भेलारा में लोहिया से अखिलेश अभियान के प्रांतीय संयोजक सपा नेता सिद्धार्थ मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बैंडबाजे के साथ अगुवानी की।
बेवाना थाना क्षेत्र के रसूलपुर दियरा हाईवे के निकट पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, सपा नेता अनिल मिश्र, अकबरपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद वर्मा आदि के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत हुआ। स्वागत करने वालों में युवा सपा नेता महेंद्र यादव व जिला पंचायत सदस्य सूरज यादव अहलाद आदि भी शामिल रहे।

पूर्व सीएम ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करने के साथ ही उनके जोश की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता मौजूदा केंद्र व प्रदेश सरकार से निजात पाना चाहती है। इसके लिए उसने पूरा मन बना लिया है। इस बार हम सब 400 से अधिक सीटें जीतने जा रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का निर्माण समाजवादियों ने शुरू कराया था। हम इससे बेहतर निर्माण कराते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed