फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Akbarpur will be under CCTV surveillance

Ambedkar Nagar News: सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा अकबरपुर

Mon, 11 May 2026 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Akbarpur will be under CCTV surveillance
अंबेडकरनगर। नगरवासियों की सुरक्षा के लिए नगर पालिका परिषद अकबरपुर ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। सेफ सिटी योजना के तहत शहर के सात तिराहों पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद 99 लाख रुपये के बजट को स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

पालिका की ओर से अब इसका डीपीआर बनाया जाएगा, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया होनी है। सीसीटीवी के लिए प्रथम चक्र में शहर के दोस्तपुर तिराहा, पहितीपुर मोड़ तिराहा, फव्वारा तिराहा, पटेल नगर तिराहा, तहसील तिराहा, मालीपुर रोड तिराहा के साथ जलालपुर तिराहा आदि प्रमुख स्थानों को चिह्नित किया गया है। सीसीटीवी कैमरों की स्थापना से शहर में चोरी, लूटपाट और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर जहां नियंत्रण लगेगा।
विज्ञापन

साथ ही यातायात व्यवस्था को सुधारने और जाम की समस्या से निपटने में भी यह व्यवस्था कारगर साबित होगी। इसके अलावा, सफाई व्यवस्था में भी व्यापक सुधार की उम्मीद है। कूड़ा व गंदगी दिखने पर संबंधित अधिकारी कर्मी को हिदायत देंगे और जल्द साफ-सफाई होगी। इससे डोर-टू-डोर कूड़ा उठान में सहायता मिलेगी। इसके लिए नगर पालिका में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। जहां से कैमरे पर सभी गतिविधियों की निगरानी होती रहेगी। इसके लिए अलग से कर्मी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गतिविधियों पर रखी जा सकेगी नजर

सेफ सिटी योजना के तहत शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। इसके लिए 99 लाख रुपये के बजट की मंजूरी मिली है। ये कैमरे अत्याधुनिक होंगे, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर आसानी से नजर रखी जा सकेगी। साथ ही सभी कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर नजर रखी जा सकेगी। - बीना सिंह, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed