फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Akbarpur Iltifatganj road will be built at a cost of 45 crores

45 करोड़ की लागत से निर्मित होगा अकबरपुर इल्तिफातगंज मार्ग

Tue, 03 Aug 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Akbarpur Iltifatganj road will be built at a cost of 45 crores
अंबेडकरनगर। लंबे समय से बदहाल व क्षतिग्रस्त पड़े अकबरपुर इल्तिफातगंज मार्ग के दिन जल्दी बहुरने वाले हैं। राज्य सड़क निधि योजना के तहत लगभग 45 करोड़ की लागत से इस मार्ग का चौड़ीकरण कर पूरी सड़क का निर्माण नए सिरे से होगा। मात्र पौने चार मीटर चौड़ा 18 किमी लंबा यह मार्ग चौड़ीकरण के बाद 7 मीटर तक हो जाएगा। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड द्वारा निर्मित होने वाली इस सड़क के निर्माण की मंजूरी के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इस सड़क के निर्माण कार्य से एक लाख की आबादी को आवागमन में हो रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

अकबरपुर इल्तिफातगंज मुख्य मार्ग लंबे समय से बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। साढ़े 18 किमी लंबा यह मार्ग पूरी तरह से गड्ढों से तब्दील हो चुकी है। जगह जगह बने गड्ढे में आवागमन करने वाले नागरिक आए दिन गिरकर चोटहिल भी हो रहे हैं। इस सड़क के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है।
विज्ञापन

इसको देखते हुए प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग ने संबंधित मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव बीते दिनों ही शासन को भेजा है। सहायक अभियंता लोक निर्माण प्रांतीय खंड ने बताया कि अकबरपुर से इल्तिफातगंज तक लगभग साढ़े 18 किमी सड़क सड़क का निर्माण 45 करोड़ रुपये की लागत से होगा। सड़क निर्माण के लिए शासन को भेजे गए प्रस्ताव को मिलने वाली मंजूरी के बाद सितंबर माह से इस कार्य की टेडर प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीघ्र शुरू होगा सड़क का निर्माण
अकबरपुर इल्तिफातगंज तक लगभग साढ़े 18 किमी लंबे मार्ग का निर्माण 45 करोड़ में होना है। इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलने के साथ ही निर्माण संबंधित जरूरी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। सितंबर माह के अंत तक निर्माण कार्य शुरू हो जाने की पूरी तैयारी है।
शंकर्षणलाल, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed