फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Akbarpur bus station becomes hi-tech, bus information will be visible on LED screen

Ambedkar Nagar News: अकबरपुर बस अड्डा हुआ हाईटेक, एलईडी स्क्रीन पर दिखेगी बसों की जानकारी

Wed, 30 Jul 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 30 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Akbarpur bus station becomes hi-tech, bus information will be visible on LED screen
अकबरपुर बस अड्डे पर लगी एलईडी स्क्रीन।
अंबेडकरनगर। अकबरपुर बस स्टेशन में रेलवे स्टेशन की तर्ज पर हाईटेक कर दिया गया है। यात्रियों को सहूलियत देने के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। बसों की जानकारी एलईडी स्क्रीन पर मिलेगी। सॉफ्टवेयर इंस्टालेशन के कार्य के बाद यह सिस्टम शुरू हो जाएगा। वहीं साउंड सिस्टम के माध्यम से भी बसों के संबंध में जानकारी प्रसारित कराई जाएगी।
विज्ञापन

आमतौर पर रोडवेज बस स्टैंड पर बसों के समय और उनकी स्थिति के बारे में जानकारी के लिए यात्रियों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। कई बार पूछताछ खिड़की पर कर्मी नहीं होते। यात्रियों को बसों के बारे जानकारी लेने के लिए बस चालक और परिचालकों से पूछताछ करनी होती है। गंतव्य तक जाने वाली बस कब मिलेगी इसकी भी जानकारी ठीक से नहीं हो पाती। यात्री परेशान रहते हैं। शीघ्र ही यह समस्या समाप्त हो जाएगी। रेलवे की तरह बस स्टैंड पर भी एलईडी के माध्यम से बसों के संबंध में जानकारी डिस्पले होगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने व्यवस्था की है। इसके तहत बस स्टैंड पर कार्यदायी संस्था ने एलईडी लगा दी है। दूसरे चरण में साफ्टवेयर इंस्टाल कर इसे शुरू किया जाएगा। वहीं साउंड सिस्टम भी लगाया जाएगा। संचालन प्रभारी लक्ष्मी ने बताया कि एलईडी लग गई है। साॅफ्टवेयर इंस्टालेशन के बाद बसों के बारे में जानकारी डिस्प्ले होंगी। ऑटोमेटिक साउंड सिस्टम भी लगाया जाएगा, जिससे लोगों को उनके गंतव्य तक जाने वाली बसों के जानकारी पहुंचेगी। इसमें 18 लाख का खर्च हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed