{"_id":"5dcc3c3d8ebc3e5b5e1c35f0","slug":"akbarpur-baskhari-road-will-be-build-newly-ambedkar-nagar-news-lko4920662169","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकबरपुर बसखारी मार्ग नवीनीकरण के लिए पहुंची 3 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकबरपुर बसखारी मार्ग नवीनीकरण के लिए पहुंची 3 करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। नवीनीकरण योजना के तहत अयोध्या-आजमगढ़ मार्ग पर पड़ने वाला अकबरपुर से बसखारी तक का हिस्सा लंबे समय से उपेक्षित पड़ा है। इस वजह से यह काफी बुरी हालत में है। इस हिस्से के दिन अब बहुरने वाले हैं। शासन से तीन करोड़ रुपये मिलने के बाद जल्द ही इसके चमचमाने की उम्मीद है।
दरअसल, कुछ समय पहले अयोध्या से आजमगढ़ को जाने वाले इस मार्ग के अंबेडकरनगर में पड़ने वाले हिस्से को नवीनीकरण योजना के तहत बनाने का निर्देश दिया गया था। पहले चरण में अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर यादवनगर से अकबरपुर तहसील तिराहे तक सड़क बना दी गई थी, लेकिन पटेलनगर तिराहे से बसखारी मार्ग पर किलोमीटर 15 तक निर्माण कार्य धनाभाव के चलते अधूरा रह गया था।
लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट के बाद शासन ने धन उपलब्ध करा दिया है। ऐेस में सड़क का नवीनीकरण हो जाने पर लगभग 40 हजार की आबादी को आवागमन के लिए चमचमाती सड़क मिलेगी। दो चरणों में यादवनगर चौराहे से अकबरपुर तहसील तिराहे तक तथा पटेलनगर तिराहे से एनएच 133 तक निर्माण का जिम्मा लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को दी गई। प्रथम चरण में लोक निर्माण विभाग को करीब आठ करोड़ की रकम मुहैया हुई, जिससे विभाग ने यादवनगर तिराहे से अकबरपुर पुराने तहसील तिराहे तक व एनएच 133 से अकबरपुर की तरफ सड़क का नवीनीकरण किया गया।
विज्ञापन
सहायक अभियंता पीडब्लूडी प्रांतीय खंड एसके सिंह ने बताया कि पटेलनगर तिराहे से किलोमीटर 15 तक के बीच सड़क का निर्माण कार्य धनाभाव के चलते पूरा नही हो सका था। बीच में विधानसभा के उपचुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। इससे संबंधित निर्माण कार्य ठप पड़ गया। विभाग की रिपोर्ट के आधार पर अब शासन ने तीन करोड़ रुपए मुहैया करा दिया है। ऐसे में अब जल्द ही सड़क निर्माण शुरु होने की उम्मीद है।
सड़क निर्माण का जिम्मा विंध्याचल कांस्ट्रक्शन कंपनी को मिला है। सड़क निर्माण हो जाने से अकबरपुर नगर के अलावा औलियापुर, नासिरपुर बरवां, कुर्कीबाजार, बरियावन बाजार के अलावा दर्जनों गांवों के लोगों के करीब 40 हजार लोगों को बेहतर आवागमन का लाभ मिलेगा। अकबरपुर नगर के रामशेष, शिवनायक व जगलाल आदि का कहना है कि सड़क निर्माण हो जाने से आवागमन में काफी सुविधा होगी।
जल्द शुरू होगा निर्माण
शासन से तीन करोड़ रुपए की धनराशि मुहैया हो गई है। उपचुनाव के चलते कार्य में कुछ विलंब हुआ। अब अधूरे पड़ा निर्माण कार्य जल्द ही पूरा कराया जाएगा।
- शंकर्षणलाल, अधिशाषी अभियंता, पीडब्ल्यूडी