फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   AIDS awareness rally

रैली निकाल दिया एड्स जागरूकता का संदेश

Tue, 01 Dec 2015 11:15 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Dec 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन

विश्व एड्स दिवस मौके पर मंगलवार को जिले में विविध आयोजन हुए। कहीं लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई, तो कहीं गोष्ठियों का आयोजन कर लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया गया। कई विद्यालयों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से ‘एड्स का ज्ञान बचाव जान’ के नारे को मजबूत किया गया।

विज्ञापन


मुख्य कार्यक्रम सरदार पटेल स्मारक महाविद्यालय लारपुर में हुआ। सीएमओ मेजर डॉ. बीपी सिंह ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना किया। बाद में वाद विवाद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भागीदारी की।
विज्ञापन


सीएमओ श्री सिंह ने मंगलवार को सरदार पटेल स्मारक महाविद्यालय से एड्स दिवस के मौके पर जागरूकता रैली रवाना की। छात्र-छात्राओं से एड्स बीमारी के बारे में विस्तार से चर्चा की। कहा कि इससे बचाव का सिर्फ माध्यम सावधानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को समय-समय पर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहना चाहिए। इससे शरीर में यदि किसी भी प्रकार की बीमारी शुरू होगी, तो इसका पता समय से चल जाएगा। समय पर इलाज भी सुनिश्चित हो सकेगा। रैली आसपास के गांवों में भ्रमण कर लौटी।

इसके बाद महाविद्यालय परिसर में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। इल्तिफातगंज रोड स्थित संत द्वारिका प्रसाद महाविद्यालय में विविध आयोजन हुए। प्रबंधक डॉ. हरीश वर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की छात्राओं द्वारा निकाली गई जागरूकता गोष्ठी को झंडी दिखाकर रवाना किया।

कहा कि एड्स अत्यंत घातक बीमारी है। इससे बचने के लिए सावधानी बरतना आवश्यक है। परिवारीजनों व ग्रामीणों को भी इसके प्रति जागरूक करने की सलाह दी। जागरूकता रैली आसपास के गांव कोटवा, महमदपुर, शेखपुर, कटरिया आदि का भ्रमण कर महाविद्यालय परिसर पहुंची, जहां गोष्ठी का आयोजन हुआ।


सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर डॉ. रमेशचन्द्र तिवारी, प्रदीप कुमार, मृदुला वर्मा, डॉ. निर्मला, मंजू चौधरी, डॉ. सुनील, संतोष, डॉ. पूनम, डॉ. सोनमती आदि मौजूद रहीं। नगर के डॉ. अशोक स्मारक महाविद्यालय व रमाबाई राजकीय पीजी कॉलेज में भी गोष्ठी व अन्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed