फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Agreement made fraudulently, cheque bounced

Ambedkar Nagar News: धोखे से कराया इकरारनामा, चेक हुआ बाउंस

Sun, 22 Sep 2024 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 22 Sep 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Agreement made fraudulently, cheque bounced
महिला की तहरीर पर दर्ज हुआ धोखाधाड़ी का केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। महिला की लाखों की जमीन हड़पने की साजिश का मामला प्रकाश में आया है। सम्मनपुर थाने के बल्लीपुर बरियावन गांव निवासी विद्या देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसे बेटी शांती सोनी के विवाह के लिए पैसे की जरूरत है।
इस पर उसने अकबरपुर तहसील के खानपुर शाह सुलेमपुर स्थित जमीन को बेचने का निर्णय लिया। इसके लिए सम्मनपुर थाने के रमचनपुर के प्रदीप कुमार से 72 लाख रुपये में जमीन का सौदा तय हुआ। आठ सितंबर 2022 को उपनिबंधक कार्यालय में प्रदीप ने विद्या सोनी को बयाना के तौर पर एक लाख रुपये नकद व एक लाख का चेक देकर एग्रीमेंट करा लिया। बकाया 70 लाख रुपये बैनामा के समय देने की बात कही। आरोप है कि प्रदीप ने कूटरचना कर दो एग्रीमेंट पेपर तैयार करा लिए थे। एक को पढ़कर उसे सुनाया गया जबकि दूसरे पर धोखे से उसका हस्ताक्षर करवा लिया गया। प्रदीप द्वारा दिया गया एक लाख का चेक बैंक मेंं लगाने पर बाउंस हो गया। इसके बाद उसने प्रदीप से संपर्क किया तो उसने 27 लाख, 28 लाख और 15 लाख रुपये के तीन चेक देकर 23 अगस्त 2023 को बैनामा करवाने का भरोसा दिलाया, लेकिन वे सभी चेक भी बाउंस हो गए।
विज्ञापन

इसी बीच चार सितंबर को उसके पास प्रदीप के अधिवक्ता का एक नोटिस पहुंचा। उसमें लिखा गया था कि खरीदारी पांच लाख रुपये में तय हुई थी। यह सुन शांती ने सीधे अकबरपुर कोतवाली मेंं पहुंच प्रदीप के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed