फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   aged dead in Accident

हादसे में वृद्ध की मौत

Sun, 05 Jun 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 05 Jun 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
aged dead in Accident
हादसा - फोटो : demo pic

विश्व प्रसिद्ध दरगाह किछौछा में किराए के मकान के बाहर सो रहे एक जायरीन पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से उनके परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार बलिया जनपद के खचरुखी गांव निवासी सुंदरलाल (65) पुत्र शिवबली बीते दिनों अपने परिवार के साथ विश्व प्रसिद्ध दरगाह किछौछा आए हुए थे। उन्होंने रहने के लिए किराए पर एक कमरा ले रखा था। परिवार के सदस्य तो कमरे में सोते थे लेकिन वह कमरे के बाहर भूमि पर सोते थे।
विज्ञापन

 
जिस स्थान पर वह सोते थे, वहां कुछ दिनों से मिट्टी पटाई का कार्य चल रहा है। बताया जाता है कि ट्रैक्टर चालकों ने कई बार सुंदरलाल को वहां सोने से मना भी किया था। शनिवार देर रात जब वह सो रहे थे तो मिट्टी लेकर आई ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और उनके ऊपर चढ़ गई। इससे सुंदरलाल को गंभीर चोटें आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। आननफानन में  परिवारीजन उन्हें लेकर सीएचसी बसखारी पहुंचे जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed