फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   After the wedding, the lover created a scene, the marriage broke, the bride returned to her parental home

Ambedkar Nagar News: शादी के बाद प्रेमी ने किया हंगामा, टूटी शादी, दुल्हन लौटी मायके

Thu, 23 Apr 2026 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
After the wedding, the lover created a scene, the marriage broke, the bride returned to her parental home
सद्दरपुर (अंबेडकरनगर)। अलीगंज क्षेत्र में शादी के बाद पत्नी को विदा कराकर घर ले जा रहे दूल्हे की कार को दुल्हन के प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रोक लिया। इस हंगामे के बाद दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच समझौते की नौबत आई जिसके फलस्वरूप दुल्हन को ससुराल जाने के बजाय मायके लौटना पड़ा।
विज्ञापन

यह घटना क्षेत्र के एक गांव में तब घटी जब अयोध्या जिले के महबूबगंज से बरात आई थी। बुधवार रात को डीजे की धुन पर बरातियों ने जमकर डांस किया। द्वारचार और जयमाल जैसे कार्यक्रम संपन्न हुए। पूरी रात चली शादी की रस्मों के बाद दूल्हा और दुल्हन ने सात फेरे भी लिए। बृहस्पतिवार की सुबह कलेवा कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दुल्हन की विदाई हुई। दूल्हा अपनी नवविवाहिता पत्नी को कार में बिठाकर अपने घर ले जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक दुल्हन का प्रेमी अपने कई साथियों के साथ वहां आ धमका।
विज्ञापन

उसने दूल्हे की कार को रोक लिया और दुल्हन को बाहर निकलने की बात कहने लगा। इस हरकत से विवाद खड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दूल्हे की पिटाई कर दी। दूल्हे ने तुरंत घटना की जानकारी अपने ससुराल वालों को दी। मौके पर पहुंची दुल्हन की मां ने डायल 112 पुलिस को सूचित किया। पुलिस के आने के बाद प्रेमी के साथ-साथ दूल्हा और दुल्हन पक्ष को भी थाने ले जाया गया। थाने में पुलिस ने आरोपी गोविंदपुर निवासी रणविजय का शांतिभंग में चालान कर दिया। वहीं, दोनों पक्षों ने आपसी समझौते का रास्ता चुना। इस समझौते के तहत, दुल्हे पक्ष ने दहेज और अन्य सामान वापस कर दिया और दुल्हन को उसके घर वालों के सुपुर्द कर दिया गया। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने समझौता कर दिया। दुल्हन अपने घर चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed