फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   After SP, now BSP also said, elections should be fair

Ambedkar Nagar News: सपा के बाद अब बसपा भी बोली, निष्पक्ष हो चुनाव

Wed, 23 Oct 2024 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
After SP, now BSP also said, elections should be fair
अंबेडकरनगर। उपचुनाव में जिला प्रशासन पर हमले को भाजपा ने सपा की बौखलाहट बताया है। इस बीच बसपा ने भी कहा है कि प्रशासन को ऐसा प्रबंध करना चाहिए जिससे चुनाव की निष्पक्षता बनी रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उसके पास गांव-गांव समर्पित कार्यकर्ताओं की फौज है। भाजपा को प्रशासन के सहयोग की सहयोग की जरूरत ही क्यों पड़ेगी। यह सिर्फ सपा की बौखलाहट है।
विज्ञापन

वहीं, सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने कहा कि प्रशासन ने लोकसभा चुनाव में जो किया था उससे चार कदम आगे बढ़कर अब उपचुनाव में अपनी भूमिका निभा रहा है। यह सब ठीक नहीं है। प्रशासन को सिर्फ वही जिम्मेदारी निभानी चाहिए जो उन्हें संवैधानिक व्यवस्था में मिली हुई है। उधर, बसपा जिलाध्यक्ष सुनील सावंत ने कहा कि कुछ क्षेत्र से कार्यकर्ताओं ने दलित समाज के वोट को सूची से काटे जाने की शिकायत की है। मैंने प्रमाण मांगा है, जब तक प्रमाण नहीं मिल जाता तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता है। हालांकि प्रशासन को यह प्रबंध जरूर करना चाहिए कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष दिखे। इसके लिए जहां जहां भी गलतफहमी हो या फिर कोई शिकायत हो उसे प्राथमिकता के साथ दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed