फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   after Janta Curfew

जनता कर्फ्यू के बाद पटरी पर लौटा आम जनजीवन

Mon, 23 Mar 2020 08:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
after Janta Curfew
फोटो-33, अंबेडकरनगर के अकबरपुर पुराने तहसील तिराहे पर रही नागरिकों की भीड़। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जनता कर्फ्यू के बाद सोमवार को पूरे जिले में जनजीवन पटरी पर लौट आया। दुकानें फिर से खुल गईं। हालांकि उम्मीद के अनुसार बाजारों में ज्यादा भीड़ नहीं जुटी। इस बीच तमाम गणमान्य नागरिकों व अधिकारियों ने जन सामान्य से आह्वान किया है कि बाजार खुला है, लेकिन फिर भी लोग जरूरी काम से ही बाहर निकले। कोरोना के फैलने का खतर अभी टला नहीं है। इसकी चेन को तोड़ना है तो आवाजाही व मिलना-जुलना कम ही रखना है। कोरोना को हराना है और खुद को बचाना है तो यह मान कर चलें कि कफ्यू अभी जारी रखना है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार को जिलेे में जनता कर्फ्यू पूरी तरह सफल रहा था। सुबह सात बजे से लेकर रात नौ बजे तक चलने वाले जनता कर्फ्यू को रविवार शाम 5 बजे शासन के निर्देश पर बढ़ा दिया गया। अधिकारियों ने बाकायदा प्रचार प्रसार कराया कि रविवार रात नौ बजे तक की बजाए अब सोमवार सुबह 6 बजे तक कफ्र्यू लागू रहेगा। नागरिकों ने इसका पूरी तरह पालन भी किया। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। चाय पान तक के लिए लोग तरस गए।
विज्ञापन

इस बीच सोमवार सुबह 6 बजे के बाद से ही दुकानों के खुलने का सिलसिला शुरू हो गया। इसमें चाय नाश्ते की दुकानें मुख्य रूप से शामिल थीं। सुबह नौ बजते बजते ज्यादातर दुकान खुल गईं। हालांकि विभिन्न मॉल व होटल तब भी बंद ही रहे। पूर्वाह्न 11 बजे तक अकबरपुर नगर समेत सभी छोटी बड़ी बाजारों में चहल पहल शुरू हो गई। जरूरमंदों ने घर से निकलकर आवश्यक सामानों की खरीददारी की। राशन, सब्जी तथा अन्य खाद्य सामग्री खरीदने पर नागरिकों का जोर ज्यादा दिखा। सामान्य चहल पहल रहने से दुकानों पर भी आवाजाही रही। हालांकि उम्मीद के अनुरूप भीड़ नहीं हुई। इस बीच तमाम गणमान्य नागरिकों तथा अधिकारियों ने जनसामान्य से आह्वान किया है कि अत्यंत जरूरी कार्य से ही बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. आरसी गुप्त ने कहा कि एहतियात के बलबूते ही कोरोना पर अंकुश पाया जा सकता है। बहुत जरूरी काम हो, तभी घर से निकलें। ऐसा कर ही हम इस बीमारी पर लगाम लगा सकते हैं। प्रसिद्ध शिक्षाविद नरेंद्र पाण्डेय ने जोर देकर कहा कि कोई भी सामान लेने के लिए परिवार का एक सदस्य ही घर से बाहर जाए। इसे पूरी मजबूती से लागू किया जाए। सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष द्विवेदी व प्रमोद गुप्ता ने कहा कि सिर्फ सरकार के भरोसे हमें नहीं रहना है। खुद भी एहतियात बरतना होगा। साफ सफाई पर जोर देने के साथ ही मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग करना है। इस बीच डीएम राकेश कुमार मिश्र ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे सावधानी बरतें। घबराने व परेशान होने की बजाए सतर्कता पर ध्यान दें। बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed