{"_id":"67c7346504c1dde3e80af746","slug":"after-changing-the-statement-the-victim-was-chased-away-from-the-police-station-and-sent-to-nari-niketan-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-130630-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बयान बदलवा कर थाने से भगाया, पीड़िता को भेजा नारी निकेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बयान बदलवा कर थाने से भगाया, पीड़िता को भेजा नारी निकेतन
Tue, 04 Mar 2025 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 04 Mar 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बहन कक्षा 10 की छात्रा है। 20 जनवरी 2025 को स्कूल जाने के लिए घर से निकली और घर वापस नहीं लौटी। 23 जनवरी को गुमशुदगी का केस दर्ज हुआ था।
इसके बाद उनके घर के मोबाइल पर फोन आया। इसमें एक युवक उनके परिजनों को धमकाने के साथ ही बहन का अपहरण कर लेेने की बात बताई। इसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। शादी का लालच देकर उनकी बहन और आरोपी को थाने पर बुलाया गया। दो दिनों तक विवेचक ने दोनों को थाने पर रखा। आरोप है कि इसके बाद विवेचक ने आरोपी युवक के परिजनों से सेटिंग कर उसे थाने से भगा दिया। उनकी बहन के पर दबाव डालकर उसका बयान बदलवा दिया। आरोप है कि उनकी बहन नाबालिग है और मानसिक रूप से कमजोर है। इसलिए दबाव में आकर के उसने अपना बयान बदल दिया। आरोप है कि बहन के अपहरण के बाद दुष्कर्म भी किया गया। इससे वह गर्भवती हो गई है। थाना प्रभारी अजय यादव ने बताया कि अपहरण का केस दर्ज है। विवेचना चल रही है। किशोरी को नारी निकेतन भेज दिया गया है।
बॉक्स
आरोपी गिरफ्तार
अंबेडकरनगर। मालीपुर पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट के तहत आरोपी जगदीश राजभर उर्फ जग्गू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर गंभीर आरोप लगे थे। एसपी केशव कुमार के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। संवाद