{"_id":"6a3ecfb2f502c1b4510f3b1b","slug":"after-a-dispute-with-his-wife-a-young-man-consumed-toxic-substance-and-died-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-159336-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत
Sat, 27 Jun 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
हजपुरा। सम्मनपुर के मझियारी अठवारा गांव निवासी बृजेश यादव (32) ने बृहस्पतिवार दोपहर में पत्नी से हुए विवाद के बाद उन्होंने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
चाचा हीरालाल के अनुसार बृजेश अपने बड़े भाई राजेश के साथ दिल्ली में पीओपी का काम करते थे। वह 20 जून को चचेरी बहन के विवाह समारोह में शामिल होने गांव आए थे। 25 जून की शाम दिल्ली लौटने की तैयारी थी। बृ़हस्पतिवार दोपहर बृजेश समोसा लेकर घर पहुंचे। उन्होंने समोसा पत्नी मनीषा को देने के बजाय अपनी बहन को परिवार में बांटने के लिए कहा। इसी बात पर पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया। परिजनों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति सामान्य नहीं हुई। विवाद बढ़ने पर डायल 112 को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मनोज उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- --
मां-बाप के विवाद से बेखबर रहीं दो मासूम
घर के आंगन में बृहस्पतिवार दोपहर माता-पिता के बीच हुए विवाद से लड्डू (पांच) और पारो (चार) पूरी तरह अनजान थीं। दोनों मासूम कभी परिजनों के बीच खेलती रहीं तो कभी शादी के माहौल में इधर-उधर दौड़ती रहीं। उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि घर के भीतर चल रहा विवाद कुछ ही घंटों में उनकी जिंदगी बदल देगा। शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं और पूरा परिवार गहरे सदमे में डूब गया।