फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Additional Commissioner of the tehsil visit

अपर आयुक्त ने किया तहसील का दाौरा

Tue, 29 Dec 2015 10:27 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 29 Dec 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
अपर आयुक्त प्रशासन फैजाबाद ने मंगलवार को तहसील का निरीक्षण किया। दोपहर बाद पहुंचे अपर आयुक्त प्रशासन छोटेलाल पासी ने सबसे पहले तहसील के भवन, कम्प्यूटर कक्ष, तहसील हवालात आदि का निरीक्षण करने के बाद उपजिलाधिकारी के चैंबर में तहसील के रिकार्ड व पत्रावलियों को देखा।
विज्ञापन


अपर आयुक्त ने एसडीएम न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, नायब तहसीलदार न्यायालय के मुकदमों की पत्रावलियों के साथ पट्टा आवंटन, राजस्व वसूली, विविध देयो की वसूली के साथ प्रार्थना पत्रों के निस्तारण, तालाबों की नीलामी के अलावा तहसील के अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कमियां मिलने पर उन्होंने सुधार की चेतावनी दी। कम्प्यूटर कक्ष में लगे अग्निशमन यंत्र की जांच करने के साथ ही कर्मियों से प्रयोग करने के तरीके के बारे में भी जानकारी ली। इस मौके पर एसडीएम नरेन्द्र सिंह, सीओ राघवेंद्र मिश्र, तहसीलदार राजेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed