फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Activists should follow the ideals of Mahendra Singh Tikait

महेंद्र सिंह टिकैत के आदर्शोें पर चलें कार्यकर्ता

Sun, 15 May 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Activists should follow the ideals of Mahendra Singh Tikait
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्य तिथि मनाते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत की 11वीं पुण्यतिथि रविवार को मनाई गई। मुख्य आयोजन कलेक्ट्रेट के निकट हुआ। इसमें कार्यकर्ताओं से टिकैत के बताए आदर्शों पर चलकर समाज व देश के विकास में योगदान देने की अपील की गई। बाद में जिला अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में पहुंचकर तीन कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के पास आयोजित कार्यक्रम में महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर माल्यार्पण व दीपार्चन करते हुए भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा कि महेंद्र सिंह टिकैत ने अपना पूरा जीवन किसानों के उत्थान में लगा दिया। किसानों के हित की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ टिकैत ने लड़ी थी।
विज्ञापन

टिकैत का कहना था कि यदि किसान खुशहाल होगा, तो देश का विकास भी तेजी से होगा। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि महेंद्र सिंह टिकैत के बताए आदर्शों पर चलकर समाज व देश के विकास में अपना योगदान दें। भागीरथी यादव, कृष्णा यादव, रामसूरत विश्वकर्मा, दलसिंगार, आशाराम, मकरजध्वज सिंह ने कहा कि किसानों को उनका हक दिलाने के लिए महेंद्र सिंह टिकैत ने सड़क पर उतरकर हक की आवाज बुलंद की थी। हम सभी को उनके बताए आदर्शों पर चलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed