फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Activists follow the instructions of the provincial leadership

प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशों पर अमल करें कार्यकर्ता

Thu, 30 Jun 2022 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Activists follow the instructions of the provincial leadership
अंबेडकरनगर के टांडा में राज्य हज समिति अध्यक्ष मोहसिन रजा का स्वागत करते पदाधिकारी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जनपद में भाजपा का बूथ सशक्तिकरण अभियान गुरुवार को भी जारी रहा। इस दौरान सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। कहा गया कि कार्यकर्ता प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशों पर अमल करें।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र टांडा में राज्य हज समिति अध्यक्ष मोहसिन रजा ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत जिला संयोजक दिलीप पटेल देव के साथ दौलतपुर, महमूदपुर, मसड़ा, मोहनपुर, बसहिया, हरैया, बसखारी व टांडा नगर के कई बूथों पर जाकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। प्रांतीय नेतृत्व द्वारा दिए गये निर्देशों के मुताबिक कार्यकर्ताओं से काम करने की अपील की। उन्होंने भाजपा जिला उपाध्यक्ष रफत एजाज के आवास पर आयोजित कार्यशाला को भी संबोधित किया। कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं।
विज्ञापन

उधर सांसद अशोक वाजपेई ने पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा के साथ सूरापुर, चंदौली, पियारेपुर, जनार्दनपुर, हसनपुर सुंथर, शाहपुर कुरमौल, सैदपुर रज्जीपुर, दरियापुर, कुतुबपुर व अमेदा आदि बूथों पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मजबूती के साथ काम करने का आह्वान किया। कहा कि बूथों की मजबूती ही पार्टी की बड़ी जीत दर्ज करेगी। इस मौके पर मीडिया प्रभारी वाल्मीकि उपाध्याय, रमेशचंद्र गुप्त, संजय सिंह व रुद्रप्रसाद उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले जनपद आगमन पर सांसद अशोक वाजपेई व पूर्व मंत्री मोहसिन रजा का जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। दोनों नेताओं ने जिलाध्यक्ष व अन्य पार्टी नेताओं के साथ जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में फीडबैक भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed