फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Action should be taken against the MLA who created ruckus in Imambargah

Ambedkar Nagar News: इमामबारगाह में हंगामा करने वाले विधायक पर हो कार्रवाई

Wed, 23 Oct 2024 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Action should be taken against the MLA who created ruckus in Imambargah
अंबेडकरनगर। राजस्थान के एक विधायक का जूता पहनकर इमामबारगाह में जाने व हंगामा करने को लेकर शिया समुदाय ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। संबंधित विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

सामाजिक संस्था अल इमाम चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन ख्वाजा शफाअत हुसैन एडवोकेट ने कहा कि भाजपा विधायक ने जो हरकत की है उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। सिर्फ इमामबारगाह ही नहीं, कोई भी धार्मिक स्थल हो वहां जूता पहनकर जाना कतई उचित नहीं है। विधायक के कृत्य से समाज आहत हुआ है। इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ-साथ राजस्थान सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए। इसके साथ ही संबंधित विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

शिया जामा मस्जिद अकबरपुर के पेश इमाम मौलाना अकबर अली वॉयज व वरिष्ठ शिया धर्मगुरू मौलाना सै. मोहम्मद अब्बास ने कहा कि विधायक ने उस समय इमामबारगाह में हंगामा शुरू किया जब वहां बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने जा रहे थे। इस प्रकार की अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजस्थान सरकार को विधायक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी करनी चाहिए। सामाजिक संस्था हुसैनी सोशल फ्रंट के अध्यक्ष रेहान जैदी ने कहा कि इमामबारगाहों व मस्जिदों में इस प्रकार की हरकतें बढ़ गई हैं। इस पर अंकुश लगाए जाने की जरूरत है। जिस प्रकार से विधायक ने इमामबारगाह में हंगामा खड़ा किया है वह राजस्थान सरकार व प्रशासन की बड़ी विफलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed