{"_id":"c0e55c378df517789565fd47d8705465","slug":"achieved-job-by-misinformation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत सूचना देकर हासिल की नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत सूचना देकर हासिल की नौकरी
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Thu, 23 Jul 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोलहिया निवासी राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने 12 मई 2015 को लोक निर्माण विभाग अंबेडकरनगर के प्रांतीय खंड कार्यालय में तैनात कर्मचारी कृष्णकुमार पांडेय व उनके पुत्र लक्ष्मीकांत पांडेय के बारे में जनसूचना मांगी।
प्रांतीय खंड के अधिशाषी अभियंता ने राजेन्द्र को सात जुलाई को दोनों कर्मचारियों के बारे में जनसूचना उपलब्ध कराई। कर्मचारी कृष्णकुमार पांडेय के बारे में बताया कि विभाग में उनकी नियुक्ति 20 अप्रैल 2010 से है। सीएमओ कार्यालय से जारी आयु प्रमाण पत्र में उनकी जन्मतिथि 12 मई 1960 है। इनकी तैनाती बेलदार के पद पर है।
इनकी सेवानिवृत्त की तिथि 31 मई 2020 है। जबकि परिवार रजिस्ट्रर में इनकी उम्र वर्ष 1956 दर्ज है। यही नहीं फैजाबाद जिले में बनी मतदाता सूची में इनकी उम्र 70 होना दर्शाया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा राजेंद्र ने लोक निर्माण विभाग में तैनात कृष्णकुमार पाण्डेय के पुत्र लक्ष्मीकांत पाण्डेय के बावत दो अलग अलग स्थानों से सूचना मांगी। एक सूचना राजेन्द्र ने उनके कार्यस्थल लोक निर्माण विभाग से तो दूसरा उन्होंने कक्षा 6 से 8 की शिक्षा जिस सर्वोदय इंटर कालेज कोटवा महमदपुर से प्राप्त की थी, उससे मांगी।
लोक निर्माण विभाग ने लक्ष्मीकांत पांडेय के बारे में जो सूचना उपलब्ध कराई है उसमें मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से जारी आयु प्रमाण पत्र में जन्मतिथि 10 मई 1975 दिखाया गया है। विद्यालय से उपलब्ध कराई गई सूचना में लक्ष्मीकांत पाण्डेय की जन्मतिथि 3 मार्च 1966 बताया गया।
इसके अलावा परिवार रजिस्ट्रर में इनकी उम्र 1965 दर्ज है। यही नहीं फैजाबाद में बनी मतदाता सूची में इनकी उम्र 51 वर्ष दिखाई गई है। शिकायत कर्ता के मुताबिक ऐसे में साफ जाहिर है कि पिता व पुत्र ने विभाग को गुमराह कर नौकरी प्राप्त की है। उन्होंने डीएम को पत्र भेजकर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।