फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   achaya paatra yojna is collespsed in ambedkarnagar

शुरू होने से पहले ही दम तोड़ रही यहां अक्षय पात्र योजना

Sun, 28 Jul 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
achaya paatra yojna is collespsed in ambedkarnagar
अंबेडकरनगर। जिले के 1873 परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दो लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को पौष्टिक ताजा पैक भोजन उपलब्ध कराने की अक्षय पात्र योजना जिले में दम तोड़ रही। इस योजना के तहत निर्मित होने वाले अत्याधुनिक रसोईघर का निर्माण कार्यदायी संस्था की लापरवाही के चलते शुरू ही नहीं हो सका है।
विज्ञापन

14 करोड़ 2 लाख की लागत से बनने वाले इस अत्याधुनिक रसोईघर के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था अक्षयपात्र को मार्च 2019 में ही प्रथम किस्त के रूप में ढाई करोड़ रुपये उपलब्ध करा दिए गए। निर्माण कार्य न प्रारंभ करने पर अप्रैल के अंतिम सप्ताह में कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी कर काम प्रारंभ करने का निर्देश भी दिया गया। इसके बावजूद अब तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। ऐसे में अब शिक्षा विभाग इस संबंध में शासन को पत्र भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को ताजा पैक भोजन उपलब्ध कराने के लिए बीते वर्ष अक्षयपात्र योजना के तहत जिले में अत्याधुनिक रसोईघर के निर्माण को शासन ने मंजूरी प्रदान की थी। 14 करोड़ 2 लाख की लागत से निर्मित होने वाले रसोईघर के निर्माण के लिए काफी तलाश के बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर सकरवारी की भूमि को आवंटन तत्कालीन जिलाधिकारी ने शासन द्वारा चयनित कार्यदायी संस्था अक्षयपात्र को कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चलें कि जिले में कुल 1873 परिषदीय विद्यालय हैं, जिसमें दो लाख 11 हजार छात्र-छात्राएं एमडीएम योजना का लाभ ले रहे हैं। छात्र-छात्राओं को पैक्ड ताजा भोजन मिलने में किसी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए मार्च 2019 में शासन ने कार्यदायी संस्था को प्रथम किस्त के रूप में 2 करोड़ 50 लाख रुपये उपलब्ध करा दिए।
राशि उपलब्ध होने के बाद भी संस्था द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया जा सका। ऐसे में ग्रीष्मावकाश से पहले अप्रैल के अंतिम सप्ताह में शिक्षा विभाग ने संस्था को पत्र भेजकर निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश दिया। कहा गया कि जब शासन से प्रथम किस्त की राशि प्राप्त हो गई है, तो ऐसे में अविलंब निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए। इसके बाद भी अब तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। ऐसे में अब बीएसए कार्यालय द्वारा कार्यदायी संस्था की लापरवाही की शिकायत शासन को पत्र भेजकर करने की तैयारी शुरू कर दी है।
उधर एमडीएम प्रभारी सत्यप्रकाश मौर्य ने बताया कि कार्यदायी संस्था के जनपद प्रभारी विक्रांत कुमार को अप्रैल माह में ही पत्र भेजकर निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के लिए कहा गया था। इसके अलावा बीच बीच में कई बार दूरभाष पर भी उनसे इस संबंध में वार्ता की गई, लेकिन निर्माण कार्य अब तक प्रारंभ नहीं हो सका। ऐसे में अब शासन को पत्र भेजा जा रहा है।

बीएसए अतुल कुमार सिंह ने कहा कि अक्षयपात्र योजना के तहत अत्याधुनिक रसोईघर का निर्माण होना है। प्रथम किस्त के रूप में ढाई करोड़ रुपये की राशि मिलने के बाद भी कार्यदायी संस्था ने अब तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया है। ऐसे में अब इस संबंध में शासन को पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed