फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Accused of kidnapping and death of married woman arrested, jailed

Ambedkar Nagar News: अपहरण के बाद विवाहिता की हादसे में मौत का आरोपी गिरफ्तार, जेल

Mon, 13 Oct 2025 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 13 Oct 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping and death of married woman arrested, jailed
अंबेडकरनगर। आगरा में सड़क हादसे में घायल अपहृत विवाहिता की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत के आरोपी रवि को पुलिस ने सोमवार को टांडा के धर्मनगर के निकट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

टांडा एक गांव निवासी युवती का विवाह सम्मनपुर के सैदापुर गांव में हुआ था। पति दूसरे प्रदेश में नौकरी करता था। बीते 29 अगस्त को युवती अपने सहेली के घर जाने के बहाने मायके से निकली थी। देर शाम तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। दूसरे दिन सूचना मिली कि टांडा के रामपुर कला बंजरहवा गांव निवासी रवि वर्मा बाइक से उसका अपहरण कर ले गया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

युवक विवाहिता को बाइक से लेकर दिल्ली जा रहा था। यमुना एक्सप्रेस-वे पर खंदौली आगरा के पास वह बाइक से गिर गई थी। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। आगरा में इलाज के बाद प्रेमी ने युवती को लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां 11 अक्तूबर को उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने अपहरण के केस में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से मौत होने सहित अन्य धाराओं को बढ़ाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed