फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Accused of giving inflammatory speech in the Dargah premises

Ambedkar Nagar News: दरगाह परिसर में भड़काऊ भाषण देने का आरोप

Sat, 10 Jan 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 10 Jan 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Accused of giving inflammatory speech in the Dargah premises
विद्युतनगर। अलीगंज क्षेत्र स्थित दरगाह हजरत मौलाना हक्कानी शाह तलवापार के मुतवल्ली नदीम एजाज ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर दो लोगों पर जुमे के दिन शुक्रवार को सभा बुलाकर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में इंतजामिया कमेटी का विवाद चल रहा है और आए दिन आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए शिकायतें करते रहते हैं।
विज्ञापन

नदीम एजाज का आरोप है कि इम्तियाज अंसारी और आदिल अंसारी शुक्रवार को दरगाह परिसर में बिना अनुमति सभा को संबोधित कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास किया गया। इन लोगों ने बिना दरगाह कमेटी या स्थानीय प्रशासन को सूचना दिए लोगों को संबोधित किया। आरोप है कि इस दौरान जबरदस्ती नमाजियों को रोके रखा गया और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। दरगाह कमेटी ने मामले में एसपी से कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अलीगंज भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इंतजामिया कमेटी के मध्य का आपसी विवाद है। प्रकरण कोर्ट में भी विचाराधीन है। भड़काऊ भाषण देने के संबंध में शिकायतकर्ता की ओर से कोई सबूत उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। दोनों पक्षों को रविवार को थाने पर बुलाया गया है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed