{"_id":"683201186242af0d9b0cdbb0","slug":"accused-of-burning-married-woman-to-death-for-motorcycle-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-135429-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मोटरसाइकिल के लिए विवाहिता को जलाकर मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मोटरसाइकिल के लिए विवाहिता को जलाकर मारने का आरोप
Sat, 24 May 2025 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 24 May 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। आलापुर के विमावल घुसवापुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत के मामले में पिता व भाई ने पति समेत पांच ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
मूलरूप से बस्ती जनपद के लालगंज के महसूस चौराहा निवासी पूजा की शादी वर्ष 2021 में विमावल गांव निवासी बलबीर से हुई थी। 19 मई को बलबीर उसे मायके से लाने महसूस चौराहा पहुंचा, जहां पूजा के भाई की खरीदी हुई पल्सर मोटर साइकिल की मांग करने लगा। इस पर विवाद हुआ, फिर वह पत्नी को लेकर ससुराल लौट गया। आरोप है कि 21 मई की रात करीब आठ बजे पूजा को जला दिया, जिसके बाद 23 मई को उसकी मौत हो गई थी।
मृतका के पिता शिवकुमार चौरसिया ने पति बलबीर, जेठ गोविंद, जेठानी और दो ननदों पर दहेज में मोटर साइकिल की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया है कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले में जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)