{"_id":"58de9dd44f1c1bc20463efda","slug":"accused-in-advocate-murder-case-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता हत्याकांड का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता हत्याकांड का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 31 Mar 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ता हत्याकांड के दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उधर इस आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का धरना शुक्रवार को भी तहसील परिसर में जारी रहा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सम्मनपुर थाना क्षेत्र के मछली गांव निवासी अधिवक्ता सच्चिदानंद उपाध्याय की हत्या मामले में आरोपी सुभाष शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिवक्ता आंदोलित हैं।
विज्ञापन
इस बीच सम्मनपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि आरोपी की गिरफ्तारी तय करने में अधिवक्ता के परिवारीजनों व ग्रामीणों ने भी पुलिस का सहयोग किया।
विज्ञापन
सीओ अकबरपुर राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि सुल्तानगढ़ पुल के पास से आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। उधर अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को भी धरना दिया। आरोपी की गिरफ्तारी सामने आने के बाद अधिवक्ताओं ने तय किया कि अधिवक्ता आमसभा की बैठक कर आगे का निर्णय लिया जाएगा।