फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Accountant who showed dead as alive suspended

Ambedkar Nagar News: जीवित को मृत दिखाने वाला लेखपाल निलंबित

Sun, 29 Sep 2024 10:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 29 Sep 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Accountant who showed dead as alive suspended
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। जीवित व्यक्ति को मृत दिखाकर उसकी भूमि को दूसरे के नाम कर देने के मामले में तहसील प्रशासन ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही वरासत का आदेश भी निरस्त करते हुए पूर्ववत भूमि संबंधित के नाम दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

प्रकरण आलापुर तहसील क्षेत्र के भभौरा गांव से जुड़ा है। गांव में सुरेंद्र उपाध्याय नाम के दो व्यक्ति थे। इनमें से मुंबई में रह रहे एक सुरेंद्र का बीते दिनों वहीं निधन हो गया। उनके पुत्रों रवि व योगेश ने वरासत दर्ज करने के लिए आवेदन किया। तमाम कोशिशों के बाद वरासत तो रवि व योगेश के नाम आ गई, लेकिन दिवंगत सुरेंद्र की बजाए गांव में रह रहे जीवित सुरेंद्र की खतौनी पर रवि व योगेश का नाम चढ़ गया। इसमें जीवित सुरेंद्र को ही मृत दिखा दिया गया। इसकी जानकारी होने पर तहसील में की गई तमाम भागदौड़ का कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन

सुरेंद्र ने इस पर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। मामला शनिवार को सार्वजनिक हुआ तो तूल पकड़ गया। आननफानन प्रशासन ने जांच शुरू की। अब इस प्रकरण में लेखपाल अजय वर्मा को जिम्मेदार पाते हुए एसडीएम सुभाष सिंह ने निलंबित कर दिया है। साथ ही वरासत को निरस्त कर फिर से कागजी गड़बड़ी दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed