फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Accountant suspended for keeping undisputed succession pending

Ambedkar Nagar News: निर्विवाद उत्तराधिकार लंबित रखने पर लेखपाल निलंबित

Sat, 22 Feb 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 22 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Accountant suspended for keeping undisputed succession pending
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम अविनाश सिंह ने सीएम डैशबोर्ड पर राजस्व विभाग की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान आलापुर में एक निर्विवाद उत्तराधिकार का प्रकरण डिफॉल्टर श्रेणी में पाए जाने पर लेखपाल रामविलास ग्राम पंचायत महेशपुर मंडक को निलंबित किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने जीएसटी, उद्योग, खनन, परिवहन, स्टांप, गन्ना, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, शिक्षा एवं खेलकूद, वन विभाग, विद्युत विभाग, आबकारी विभाग सहित अन्य विभागों की माह जनवरी की प्रगति जानी। उन्होंने निर्देश दिए कि लक्ष्य के सापेक्ष सभी विभाग प्रगति बढ़ाएं। अमीनों से मदवार आरसी वसूली की समीक्षा की जाए। मंडी की आय व आवक में सुधार लाएं। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा की लंबित पत्रावलियां अभियान चलाकर निस्तारित की जाएं। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के निर्माणाधीन आवासों को लाभार्थियों से समन्वय बनाकर शीघ्र पूर्ण कराया जाए। आबकारी व खनन विभाग को प्रवर्तन की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसी के साथ तहसील न्यायालयों में लंबित वाद की भी समीक्षा की।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि एक से पांच वर्ष अवधि वाले वादों को चिह्नित कर उनका निस्तारण कराएं। कई तहसीलों में लंबित मामलों की संख्या अधिक होने पर नाराजगी भी जताई। सभी एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदारों को प्रतिदिन न्यायालय में बैठने व प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता को इसकी साप्ताहिक समीक्षा भी करने के निर्देश दिए। निर्विवाद उत्तराधिकार संबंधी वादों के समयबद्ध निस्तारण न होने पर कड़ी फटकार लगाई और लापरवाही करने वाले लेखपाल कानूनगो पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed